लाइव न्यूज़ :

...तो इस वजह से अयोध्या केस में सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने में हो सकती है देरी

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 15, 2018 10:45 IST

Ayodhya dispute: सुप्रीम कोर्ट ने 14 मार्च को ऑरिजिनल वादियों और प्रतिवादियों की दायर सभी याचिकाओं को खारिज किया है।

Open in App

नई दिल्ली, 15 मार्च;  सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार 14 मार्च को अयोध्या जमीन विवाद से जुड़ी कुछ याचिकाओं को खारिज किया है। जो याचिका ऑरिजिनल वादियों और प्रतिवादियों की ओर से दायर की गई थी। कोर्ट का कहना है कि वह सिर्फ ऑरिजिनल पिटिशनर्स पर ही विचार करेगा। सुप्रीम कोर्ट ने जिन याचिकाओं को खारिज किया है, उनमें बीजेपी नेता सुब्रमण्यन स्वामी की भी याचिका शामिल है। जिसमें कहा गया था कि  बाबरी मस्जिद-राम मंदिर संपत्ति विवाद में दखल की कोशिश की गई है। ऐसे में सुनवाई के बावजूद अयोध्या केस में सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने में काफी विलंब हो सकता है। जिसकी कुछ अहम वजह ये है...

- सुप्रीम कोर्ट में बुधवार के हुए फैसले के मुताबिक सबसे पहले वह सुन्नी वक्फ बोर्ड की याचिका पर विचार करेगा। जिसमें सुन्नी वक्फ बोर्ड ने कहा था कि रूलिंग में अयोध्या में विवादित जमीन पर उसके साथ पक्षपातपूर्ण' बर्ताव किया गया। कोर्ट के इस विचार का मतलब है कि अयोध्या में जमीन विवाद के मालिकाना हक के मुकदमे की सुनवाई कुछ महीनों बाद होगी। 

- सुप्रीम कोर्ट ने पिछली सुनवाई में साफ किया था कि  1994 में  रूलिंग का जमीन पर मालिकाना हक से जुड़े मामले को उनके मुवक्किल का दावा कमजोर करने के लिए किया गया था। हालांकि उस वक्त इस मामले पर विचार करने की बात को खारिज कर दिया गया था। लेकिन 14 मार्च को हुई सुनवाई में यह फैसला लिया गया है कि कोर्ट 1994 की रूलिंग को एक बड़ी बेंच के पास भेजा या ना इसका फैसला करेगी।

गौरतलब है कि चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली तीन जजों की बेंच हिंदू और मुस्लिम पक्षों की याचिकाओं पर सुनवाई कर रही है।  हिंदू और मुस्लिम पक्षों ने 2010 के इलाहाबाद हाई कोर्ट के फैसले को मानने से इंकार कर दिया था। जिसमें अयोध्या के विवादित जमीनों को बांटने की बात कही गई थी। 

टॅग्स :अयोध्यासुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

पूजा पाठमर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी?, पूंछ को हिला नहीं पाए थे भीम?

पूजा पाठअहिरावण वध के लिए हनुमान जी ने धारण किया था पंचमुखी स्वरूप?, श्रीराम-लक्ष्मण को कैद से मुक्त कराया, जानें कहानी

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया