लाइव न्यूज़ :

अयोध्या विवाद: AIMPLB बोला- राम मंदिर निर्माण के लिए मुस्लिम न तो मस्जिद शिफ्ट करेंगे न गिफ्ट देंगे

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: February 11, 2018 17:15 IST

बोर्ड ने कहा कि बाबरी मस्जिद के पुन निर्माण के लिए संघर्ष जारी है, सुप्रीम कोर्ट में अपील कर हम न्याय के लिए दिन-रात लड़ रहे हैं।

Open in App

बाबरी मस्जिद इस्लाम में आस्था का एक अटूट हिस्सा है। मुस्लिम अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए न तो अपनी मस्जिद को शिफ्ट करेंगे और न ही गिफ्ट देंगे। ये बात किसी और ने नहीं बल्कि ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने कही है। हैदरबाद में रविवार (11 फरवरी) को एक बैठक के दौरान मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने कहा कि बाबरी मस्जिद एक मस्जिद है और यह अनंत काल तक एक मस्जिद ही रहेगी। इसे तोड़ने या ध्वस्त करने से इसकी पहचान कभी समाप्त नहीं होगी।

मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने कहा कि बाबरी मस्जिद के पुन निर्माण के लिए संघर्ष जारी है, सुप्रीम कोर्ट में अपील कर हम न्याय के लिए दिन-रात लड़ रहे हैं। बता दें कि इससे पहले अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए बीच का रास्ता और सुलह का फार्मुला देने वाले मौलाना सैयद सलमान हुसैनी नदवी को ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (AIMPLB) ने बर्खास्त कर दिया है। मौलाना नदवी नेआध्यात्मिक गुरु श्री श्री रवि शंकर के साथ बेंगुलुरु में मुलाकात कर अयोध्या विवाद सुलझाने के लिए मस्जिद को शिफ्ट करने की बात कही थी। उनके इस बयान से AIMPLB खासा नाराज था। 

मौलाना द्वारा दिए गए बयान के बाद  AIMPLB ने मौलाना नदवी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए एक 4 सदस्यों की समिति का गठन किया था, जिसके बाद AIMPLB ने शुक्रवार को हैदराबाद में अपनी बोर्ड मीटिंग के दौरान मौलाना नदवी के फॉर्मुले को सिरे से खारिज कर दिया था। 

टॅग्स :अयोध्यामुस्लिम लॉ बोर्डसुप्रीम कोर्टराम जन्मभूमि
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

पूजा पाठमर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी?, पूंछ को हिला नहीं पाए थे भीम?

पूजा पाठअहिरावण वध के लिए हनुमान जी ने धारण किया था पंचमुखी स्वरूप?, श्रीराम-लक्ष्मण को कैद से मुक्त कराया, जानें कहानी

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए