लाइव न्यूज़ :

अयोध्या: CM योगी आदित्यनाथ ने रामलला को टेंट से हटाकर अस्थाई मंदिर में किया शिफ्ट, राम मंदिर के निर्माण का पहला चरण आज हुआ सम्पन्न 

By रामदीप मिश्रा | Updated: March 25, 2020 07:55 IST

अयोध्या: कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए अयोध्या के साधु संतों को पूजा में आमंत्रित नहीं किया गया। जयपुर के कारीगरों द्वारा बनाए गए साढ़े नौ किलो के चांदी के सिंहासन पर देव प्रतिमाएं स्थापित की गईं। 

Open in App
ठळक मुद्देअयोध्या में विशेष पूजा अर्चना के साथ नवरात्रि के पहले दिन सुबह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामलला को अपने हाथों से टेंट से उठाकर मंदिर में स्थापित किया है। राम मंदिर निर्माण के पूरा होने तक, राम जन्मभूमि परिसर में मानस भवन के पास एक अस्थायी ढांचे में रामलला की मूर्ति को स्थानांतरित किया गया। 

अयोध्या में विशेष पूजा अर्चना के साथ नवरात्रि के पहले दिन सुबह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामलला को अपने हाथों से टेंट से उठाकर मंदिर में स्थापित किया है। राम मंदिर निर्माण के पूरा होने तक, राम जन्मभूमि परिसर में मानस भवन के पास एक अस्थायी ढांचे में रामलला की मूर्ति को स्थानांतरित किया गया। 

इस बीच सीएम योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'अयोध्या करती है आह्वान...भव्य राम मंदिर के निर्माण का पहला चरण आज सम्पन्न हुआ, मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम त्रिपाल से नए आसन पर विराजमान... मानस भवन के पास एक अस्थायी ढांचे में 'रामलला' की मूर्ति को स्थानांतरित किया। भव्य मंदिर के निर्माण हेतु 11 लाख रुपये का चेक भेंट किया।' बता दें, 23 मार्च को देव प्रतिमाओं को एक अस्थायी संरचना में स्थानांतरित करने के साथ ही राम मंदिर निर्माण का कार्य आरंभ हुआ था। मंदिर का निर्माण कार्य पूरा होने तक प्रतिमाएं अस्थायी संरचना में रहेंगी। कोरोना वायरस के खतरे के चलते प्रशासन द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों के बीच मंदिर निर्माण कार्य की शुरुआत हुई। विशेष पूजा मंगलवार को भी जारी तक रही।

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के सदस्यों विमलेंद्र मिश्रा और डॉ अनिल मिश्रा की उपस्थिति में विशेष पूजा अर्चना की गई। राम मंदिर न्यास के सचिव चंपत राय ने कहा था कि कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए अयोध्या के साधु संतों को पूजा में आमंत्रित नहीं किया गया। जयपुर के कारीगरों द्वारा बनाए गए साढ़े नौ किलो के चांदी के सिंहासन पर देव प्रतिमाएं स्थापित की गईं। 

टॅग्स :राम मंदिरअयोध्यायोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?