लाइव न्यूज़ :

रोचक खुलासा! अयोध्या केस में शाहरुख खान को जस्टिस बोबडे बनाना चाहते थे मध्यस्थ, किंग खान भी थे तैयार

By विनीत कुमार | Updated: April 24, 2021 08:36 IST

एसए बोबडे शुक्रवार को चीफ जस्टिस के पद से रिटायर हो गए। सुप्रीम कोर्ट बार असोसिएशन की ओर से उनके लिए आयोजित विदाई समारोह में हालांकि एक दिलचस्प खुलासा भी हुआ

Open in App
ठळक मुद्देसुप्रीम कोर्ट बार असोसिएशन के अध्यक्ष और सीनियर वकील विकास सिंह ने किया खुलासाजस्टिस एसए बोबडे की विदाई समारोह में अयोध्या मामले को लेकर बताई दिलचस्प बातविकास सिंह के अनुसार शाहरुख खान भी अयोध्या मामले में मध्यस्थता के लिए तैयार थे

अयोध्या रामजन्मभूमि मामले का निपटारा हो चुका है। राम मंदिर के निर्माण के लिए काम भी शुरू हो चुका है। इस बीच इस पूरे केस को लेकर एक दिलचस्प खुलासा सुप्रीम कोर्ट में सीनियर वकील विकास सिंह ने किया है।

विकास सिंह के अनुसार इस केस में एक समय ऐसा भी आया था जब चीफ जस्टिस पद से शुक्रवार को रिटायर हुए एस ए बोबडे शाहरुख खान को अयोध्या विवाद में मध्यस्थ बनाना चाहते थे।

विकास सिंह ने ये बात शुक्रवार को एसए बोबडे की विदाई समारोह के दौरान कही, जिसे सुप्रीम कोर्ट बार असोसिएशन (SCBA) की ओर से आयोजित किया गया था। SCBA के अध्यक्ष विकास सिंह ने कहा कि अयोध्या मामले के निपटारे के लिए जस्टिस बोबडे के प्रयास पर गौर करना चाहिए।

शाहरुख खान भी थे मध्यस्थता के लिए तैयार

विकास सिंह कहा, 'अयोध्या मामले पर मुझे एक खुलासा करना है जो अब तक मेरे और जस्टिस बोबडे के बीच था। उन्होंने एक बार बार मुझसे पूछा था कि क्या शाहरुख खान कमिटी में बतौर मध्यस्थ शामिल हो सकते हैं। जस्टिस बोबडे को पता था कि मैं शाहरुख खान को जानता हूं और इसलिए उन्होंने मुझे उनसे बात करने के लिए कहा था।'  

विकास सिंह ने आगे कहा कि शाहरुख खान भी इसके लिए तैयार थे। उन्होंने कहा, 'शाहरुख खान भी चाहते थे कि मंदिर की आधारशिला मुस्लिम रखें और मस्जिद की हिंदू रखें लेकिन मध्यस्थता प्रक्रिया फेल रही और इसलिए ये योजना भी आगे नहीं बढ़ सकी। इन सबके बावजूद जस्टिस बोबडे द्वारा सांप्रदायिक तनाव को मध्यस्थता के जरिए दूर करने का प्रयास गौर करने लायक है।' 

गौरतलब है कि मध्यस्थता समिति को सुप्रीम कोर्ट की पांच जजों की बेंच ने मार्च-2019 में बनाया था। उस समय चीफ जस्टिस रंजन गोगोई थे। पांच जजों की बेंच में जस्टिस बोबडे भी शामिल थे।

विकास सिंह ने कहा कि जस्टिस बोबडे का शुरू से मानना था कि मध्यस्थता से मसले का हल निकाला जा सकता है। हालांकि, वो प्रक्रिया फेल हुई और इसके बाद आखिरकार सुप्रीम कोर्ट के फैसले से मामले का हल निकला।

टॅग्स :शाहरुख़ खानशरद अरविंद बोबडेसुप्रीम कोर्टअयोध्या विवादअयोध्या फ़ैसला
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

भारतकानून की भावना का भी ध्यान रखना जरूरी

भारत अधिक खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो