कुपवाड़ा में हिमस्खलन में भारतीय सेना के तीन जवानों की मौत, शवों को निकाला गया बाहर

By अनिल शर्मा | Published: November 19, 2022 08:28 AM2022-11-19T08:28:52+5:302022-11-19T08:31:31+5:30

कुपवाड़ा पुलिस ने कहा, "एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना में, 56 आरआर के 3 जवानों ने माछिल क्षेत्र में हिमस्खलन की चपेट में आने से ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए।

Avalanche kills three Indian Army soldiers in Kupwara bodies pulled out | कुपवाड़ा में हिमस्खलन में भारतीय सेना के तीन जवानों की मौत, शवों को निकाला गया बाहर

कुपवाड़ा में हिमस्खलन में भारतीय सेना के तीन जवानों की मौत, शवों को निकाला गया बाहर

Highlightsकुपवाड़ा पुलिस के मुताबिक, यह घटना जिले के माछिल इलाके में हुई। 56 आरआर के 3 जवानों ने माछिल क्षेत्र में हिमस्खलन की चपेट में आ गए।

कुपवाड़ा: जम्मू और कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में शुक्रवार को हिमस्खलन में भारतीय सेना के तीन जवानों की मौत हो गई। पुलिस ने ये जानकारी दी।

समाचार एजेंसी एएनआई ने कुपवाड़ा पुलिस के हवाले से बताया कि यह घटना जिले के माछिल इलाके में हुई। यहां सेना के 55 राष्ट्रीय राइफल्स के जवान तैनात हैं। ड्यूटी के दौरान ही तीन जवानों की मौत हो गई।

पुलिस ने कहा कि सभी शवों को निकाल लिया गया है। कुपवाड़ा पुलिस ने कहा, "एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना में, 56 आरआर के 3 जवानों ने माछिल क्षेत्र में हिमस्खलन की चपेट में आने से ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए। सभी शवों को निकाल लिया गया है।" अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है..

Web Title: Avalanche kills three Indian Army soldiers in Kupwara bodies pulled out

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे