कश्मीर में हिमस्खलन, चार जवान सहित 9 लोगों की मौत, 6 बीएसएफकर्मी बचाए गए

By भाषा | Published: January 14, 2020 02:25 PM2020-01-14T14:25:25+5:302020-01-14T14:25:25+5:30

अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि यह घटना सोमवार रात साढ़े आठ बजे घाटी के नौगाम सेक्टर में हुई। बीएसएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि तत्काल खोज एवं बचाव अभियान चलाया गया। उन्होंने कहा, ‘‘इलाके में तैनात सात जवानों में से छह को सुरक्षित बचा लिया गया लेकिन बर्फ में फंसे एक कांस्टेबल को काफी कोशिशों के बावजूद बचाया नहीं जा सका।’’ 

Avalanche kills 9, including four jawans, 6 BSF personnel rescued | कश्मीर में हिमस्खलन, चार जवान सहित 9 लोगों की मौत, 6 बीएसएफकर्मी बचाए गए

बीएसएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि तत्काल खोज एवं बचाव अभियान चलाया गया।

Highlightsहिमस्खलन की दो अलग-अलग घटनाओं में सेना के 4 जवानों और पांच नागरिकों की मौत हो गई।बर्फ में फंसे एक कांस्टेबल को काफी कोशिशों के बावजूद बचाया नहीं जा सका।

कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पास हिमस्खलन में सीमा सुरक्षाबल (बीएसएफ) के एक जवान की मौत हो गई और छह अन्य को बचा लिया गया।

अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि यह घटना सोमवार रात साढ़े आठ बजे घाटी के नौगाम सेक्टर में हुई। बीएसएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि तत्काल खोज एवं बचाव अभियान चलाया गया। उन्होंने कहा, ‘‘इलाके में तैनात सात जवानों में से छह को सुरक्षित बचा लिया गया लेकिन बर्फ में फंसे एक कांस्टेबल को काफी कोशिशों के बावजूद बचाया नहीं जा सका।’’ 

जम्मू कश्मीर में हिमस्खलन की दो अलग-अलग घटनाओं में सेना के तीन जवानों और पांच नागरिकों की मौत हो गई। पुलिस और रक्षा सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। रक्षा सूत्रों ने बताया कि मंगलवार को नियंत्रण रेखा पर माछिल सेक्टर में सेना की एक चौकी हिमस्खलन की चपेट में आ गयी जिसमें तीन सैनिकों की मौत हो गई और एक अन्य लापता है।

रक्षा सूत्रों ने बताया कि हिमस्खलन में पांच सैनिक फंस गए। सूत्रों ने बताया कि सेना ने बचाव अभियान चलाया और चार सैनिकों का पता लगा लिया। उनमें से तीन को मृत घोषित कर दिया, एक अन्य घायल है और उसका एक स्थानीय सैन्य अस्पताल में इलाज चल रहा है।

लापता जवान का पता लगाने की कोशिशें चल रही है। पुलिस ने बताया कि गंदेरबल जिले में गगनगीर इलाके के एक गांव में एक अन्य हिमस्खलन हुआ जिसमें पांच नागरिकों की मौत हो गई जबकि चार अन्यों को बचा लिया गया। उन्होंने बताया कि हिमस्खलन सोमवार रात को आया जब पांच नागरिक इलाके से गुजर रहे थे। पांचों का शव बरामद कर लिया गया है। 

Web Title: Avalanche kills 9, including four jawans, 6 BSF personnel rescued

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे