लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 से जान गंवाने वाले आठ लोगों का अंतिम संस्कार एक ही चिता, जानें ऐसा क्यों किया...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 7, 2021 18:50 IST

अंबाजोगाई नगर के शवदाह गृहों में संबंधित लोगों का अंतिम संस्कार किए जाने का स्थानीय निवासियों ने विरोध किया था.

Open in App
ठळक मुद्देअधिकारियों को अंत्येष्टि के लिए दूसरी जगह ढूंढ़नी पड़ी, जहां जगह कम थी.कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैल रहा है.मौतों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका है.

औरंगाबादः बीड़ जिले के अंबाजोगाई नगर में आश्चर्यजनक रूप से कोविड-19 से जान गंवाने वाले आठ लोगों का अंतिम संस्कार एक ही चिता पर कर दिया गया.

 

अब संबंधित अधिकारी यह सफाई दे रहे हैं कि जगह की कमी की वजह से ऐसा किया गया. इस संबंध में एक अधिकारी ने बुधवार को कहा कि एक अस्थायी शवदाह गृह में जगह की कमी के चलते ऐसा किया गया. उन्होंने कहा कि अंबाजोगाई नगर के शवदाह गृहों में संबंधित लोगों का अंतिम संस्कार किए जाने का स्थानीय निवासियों ने विरोध किया था, इसलिए स्थानीय अधिकारियों को अंत्येष्टि के लिए दूसरी जगह ढूंढ़नी पड़ी, जहां जगह कम थी.

अंबाजोगाई नगर परिषद के प्रमुख अशोक साबले ने बताया, ''वर्तमान में हमारे पास जो शवदाह गृह हैं, वहां संबंधित मृतकों का अंतिम संस्कार किए जाने का स्थानीय लोगों ने विरोध किया, इसलिए हमें नगर से दो किलोमीटर दूर मांडवा मार्ग पर एक अन्य स्थान ढूंढ़ना पड़ा. इस नए अस्थायी अंत्येष्टि गृह में जगह की कमी है.

अधिकारी ने बताया,''इसलिए मंगलवार को हमने एक बड़ी चिता बनाई और इस पर आठ शवों का अंतिम संस्कार कर दिया. यह बड़ी चिता थी और शवों को एक-दूसरे से एक निश्चित दूरी पर रखा गया था.'' उन्होंने कहा कि चूंकि कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैल रहा है.

इसके चलते मौतों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका है. इसलिए अस्थायी शवदाह गृह को विस्तारित करने तथा मानसून शुरू होने से पहले इसे वाटरप्रूफ बनाए जाने की योजना तैयार की जा रही है. बीड़ जिले में मंगलवार को संक्रमण के 716 नए मामले सामने आए. वहां अब संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 28,491 हो गई है. जिले में कोविड-19 से अब तक 672 लोगों की मौत हो चुकी है.

टॅग्स :कोविड-19 इंडियाऔरंगाबादमहाराष्ट्र में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

भारतमहाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव 2025ः ‘ट्रिपल इंजन’ के बाद से आम आदमी की बढ़ती अपेक्षाएं'

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

ज़रा हटकेछत्रपति संभाजीनगर में मांस पर बैन?, विरोध में एआईएमआईएम नेता इम्तियाज जलील ने की बिरयानी पार्टी, 15 और 20 अगस्त को बूचड़खाना और मांस बेचने वाली दुकान बंद

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए