लाइव न्यूज़ :

30 अगस्त : दारा शिकोह की औरंगजेब ने दिल्ली के तख्त के लिए हत्या कराई

By भाषा | Updated: August 29, 2021 17:52 IST

Open in App

इतिहास में 30 अगस्त की तारीख तख्त-ओ-ताज के लिए एक भाई द्वारा दूसरे भाई की हत्या कराने की एक दुखद घटना के साथ दर्ज है। दरअसल शाहजहां के बड़े पुत्र दारा शिकोह की 1659 में 30 अगस्त के दिन उनके ही छोटे भाई औरंगजेब ने हत्या करा दी थी। दारा शिकोह को 1633 में युवराज बनाया गया था और शाहजहां उन्हें अपने उत्तराधिकारी के रूप में देखते थे, जो दारा के अन्य भाइयों को स्वीकार नहीं था। लिहाजा शाहजहां के बीमार पड़ने पर औरंगजेब ने दिल्ली में दारा की हत्या करा दी। देश-दुनिया के इतिहास में 30 अगस्त की तारीख में दर्ज कुछ अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है:-1659 : दारा शिकोह की औरंगजेब ने दिल्ली में हत्या करा दी।1888 : भारत की आज़ादी के लिए फांसी के फंदे पर झूलने वाले अमर शहीदों में से एक कनाईलाल दत्त का जन्म। 1928 : ‘द इंडिपेंडेंस ऑफ़ इंडिया लीग’ की भारत में स्थापना।1951 फिलिपीन और अमेरिका ने एक रक्षा संधि पर हस्ताक्षर किये।1984 : अंतरिक्ष यान ‘डिस्कवरी’ ने पहली बार उड़ान भरी।1991 : अजरबैजान ने सोवियत संघ से स्वतंत्रता की घोषणा की।2003 : रूसी पनडुब्बी बेरेंट्स सागर में डूबी, नौ मरे।2007 : जर्मनी के दो वैज्ञानिकों गुंटर निमित्ज और आल्फ़ोंस स्टालहोफ़ेन ने अल्बर्ट आइंसटीन के सापेक्षता के सिद्धान्त को ग़लत ठहराने का दावा किया।2009: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने चंद्रयान प्रथम अभियान औपचारिक रूप से समाप्त किया।2018 : भारतीय हॉकी टीम जकार्ता एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक की दौड़ से बाहर हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

क्राइम अलर्टएक ही उम्र के 4 लड़कों ने घेरकर शख्स को चाकू घोंपकर मोबाइल फोन लूटे, मादक पदार्थ के आदी लड़के

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'