पढ़िए आज की 5 बड़ी खबरें: मंदसौर नाबालिग रेप के दोनों दोषियों को हुई फांसी, राहुल गांधी ने संगठन में किए बड़े बदलाव

By स्वाति सिंह | Updated: August 21, 2018 19:55 IST2018-08-21T19:55:16+5:302018-08-21T19:55:16+5:30

केरल में फिलहाल बारिश रुकी हुई है, लेकिन बाढ़ की तबाही के चलते लोगों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है।

August 21 News Wrap: Today's top Headlines | पढ़िए आज की 5 बड़ी खबरें: मंदसौर नाबालिग रेप के दोनों दोषियों को हुई फांसी, राहुल गांधी ने संगठन में किए बड़े बदलाव

पढ़िए आज की 5 बड़ी खबरें: मंदसौर नाबालिग रेप के दोनों दोषियों को हुई फांसी, राहुल गांधी ने संगठन में किए बड़े बदलाव

नई दिल्ली, 21 अगस्तः कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने पाकिस्तानी सेनाध्यक्ष को गले लगाने को लेकर इन दिनों सुर्ख़ियों में हैं। मंगलवार को नवजोत सिंह सिद्धू ने सफाई दी।

उन्होंने कहा, 'कई कांग्रेस के लोगों ने भी इस बारे में बोला। यहां तक कि पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी। हमारे यहां लोकतंत्र है। हम सब को अपनी राय जाहिर करने का अधिकार है।'

इसके अलावा मंदसौर गैंगरेप मामले में कोर्ट ने दोनों आरोपियों को फांसी की सजा सुनाई है। जानें मंगलवार (21 जुलाई ) की पांच बड़ी खबरें।

केरल में फिलहाल बारिश रुकी हुई है, लेकिन बाढ़ की तबाही के चलते लोगों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। इस दौरान सूबे में बाढ़ पीड़ितों के लिए लोग आगे आकर मदद कर रहे हैं। पीड़ितों की मदद के लिए  करीब 5,645 राहत शिविर बनाए गए हैं। जबकि अब तक इस बाढ़ की त्रासदी ने 370 जिंदगियां खत्म कर दी हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें।

उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने ईद-उल-अजहा के मौके पर खुले में या सार्वजनिक स्थानों पर बकरे की कुर्बानी देने पर आज रोक लगा दी। मामले का स्वत: संज्ञान लेते हुए पीठ ने आदेश दिया कि बकरीद के त्योहार के दौरान खुले में या सार्वजनिक स्थानों पर बकरे की कुर्बानी नहीं दी जाए और कुर्बानी सिर्फ बूचड़खानों में ही दी जानी चाहिए। पूरी खबर यहां पढ़ें।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए वरिष्ठ नेता अहमद पटेल को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया है, जबकि अब तक इस जिम्मेदारी को संभाल रहे मोतीलाल वोरा को महासचिव (प्रशासन) बनाया है।पूरी खबर यहां पढ़ें।

इमरान खान के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने पर भारत में पूर्व क्रिकेटर और पंजाब सरकार के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू के ट्रोल किया जा रहा। सिद्धू से लोग कई तरह के सावल पूछे रहे हैं। ऐसे में पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री इमरान खान उनके समर्थन में आ गए हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें।

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में एक और सड़क हादसा सामने आया है, जिसमें एक बच्चे को छोड़कर 11 लोगों के मारे जाने की सूचना है। जम्मू कश्मीर के डीजीपी एसपी वैद का कहना है कि किश्तवाड़ जिले में यात्रियों से भरी बस चिनाब नदी में पलट गई है, जिसमें केवल एक पांच साल का बच्चा बचा है।पूरी खबर यहां पढ़ें।

Web Title: August 21 News Wrap: Today's top Headlines

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे