लाइव न्यूज़ :

नोएडा के सेक्टर 62 से इलेक्ट्रॉनिक सिटी मेट्रो स्टेशन के बीच मेट्रो रेल की केबल काटने की कोशिश

By भाषा | Updated: December 13, 2021 23:44 IST

Open in App

नोएडा, 13 दिसंबर नोएडा के मेट्रो स्टेशन सेक्टर 62 से इलेक्ट्रॉनिक सिटी मेट्रो स्टेशन के बीच अज्ञात चोरों ने मेट्रो रेल की केबल काट कर उसे चुराने की कोशिश की जिसकी वजह से दो तारें क्षतिग्रस्त हो गई। डीएमआरसी की ओर से थाना फेस-3 में इस सिलसिले मेंमुकदमा दर्ज करवाया गया है।

थाना फेस- 3 के प्रभारी निरीक्षक विवेक त्रिवेदी ने बताया कि दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) के अधिकारी कुलदीप सिंह नेगी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि अज्ञात चोरों ने ब्लू लाइन मेट्रो ट्रैक पर सेक्टर 62 और इलेक्ट्रॉनिक सिटी मेट्रो स्टेशन के बीच पिलर संख्या पी-264 ए के पास मेट्रो की केबल काटकर तार चोरी करने का प्रयास किया।

उन्होंने बताया कि इससे मेट्रो को काफी नुकसान हुआ है। दो केबल क्षतिग्रस्त होने कारण कुछ मिनट के लिए नोएडा -दिल्ली मेट्रो लाइन के सिग्नल चले गए। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर चोरों की तलाश कर रही है। त्रिवेदी ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे में कुछ लोग कैद हुए हैं। उन्होंने बताया कि चोर मौके पर लकड़ी की सीढ़ी, तार काटने के औजार, रस्सी आदि छोड़कर भाग गए हैं। मालूम हो कि इससे पूर्व नोएडा के विभिन्न क्षेत्रों से मेट्रो ट्रैक पर चढ़कर अज्ञात चोरों ने लाखों रुपए कीमत की तारे चोरी की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतइलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा ने इस्तीफा दिया, घर पर छापे के दौरान मिले थे जले नोट?

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?

क्राइम अलर्टअहमदाबाद में फूड पॉइजनिंग से मचा हड़कंप, धार्मिक उत्सव के दौरान नाश्ता खाने से 90 से ज्यादा लोग बीमार

भारतउद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक?, शिवसेना के स्वामित्व और चिह्न पर 24 अप्रैल को फैसला?

क्राइम अलर्टतुम काले हो, मेरे लायक नहीं, मैं तुमसे बेहतर किसी के?, पत्नी प्रियंका और प्रेमी कमलेश ने पति पुरोहित देवकृष्ण को धारदार हथियार से काट डाला

भारत अधिक खबरें

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग