लाइव न्यूज़ :

सजग संतरी और कुत्ते के भौंकने से संघ विचारक गुरुमूर्ति के घर पर हमले की साजिश नाकाम, पेट्रोल बम फेंकने का किया प्रयास

By भाषा | Updated: January 27, 2020 20:54 IST

गुरुमूर्ति पत्रिका के संपादक भी हैं। सुपरस्टार रजनीकांत द्वारा हाल में दिये गए उस बयान के बाद विवाद खड़ा हो गया था जिसमें उन्होंने कहा था कि भगवान राम और उनकी पत्नी सीता की नग्न तस्वीरें चंदन की माला के साथ सलेम में एक रैली में निकाली गई थीं।

Open in App

एक द्रविड संगठन से कथित रूप से जुड़े लोगों ने हिंदुत्व विचारक एस गुरुमूर्ति के घर पर पेट्रोल बम फेंकने का प्रयास किया लेकिन सजग संतरियों और एक कुत्ते के भौंकने की वजह से वे अपनी साजिश को अंजाम नहीं दे सके। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। तमिल पत्रिका ‘तुगलक’ ने तर्कवादी नेता ईवी रामास्वामी पेरियार के नेतृत्व वाली 1971 की रैली से जुड़ी कुछ तस्वीरें दोबारा प्रकाशित की थी।

इसके कुछ दिनों बाद चार मोटरइसकिलों पर सवाल आठ लोग रविवार को तड़के तीन बजे गुरुमूर्ति के घर के बाहर पहुंचे। गुरुमूर्ति पत्रिका के संपादक भी हैं। सुपरस्टार रजनीकांत द्वारा हाल में दिये गए उस बयान के बाद विवाद खड़ा हो गया था जिसमें उन्होंने कहा था कि भगवान राम और उनकी पत्नी सीता की नग्न तस्वीरें चंदन की माला के साथ सलेम में एक रैली में निकाली गई थीं।

अभिनेता ने तुगलक द्वारा यहां आयोजित एक कार्यक्रम में 14 जनवरी को यह टिप्पणी की थी। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, “आठ लोग थांती पेरियार द्रविडर कझगम से जुड़े थे और इससे पहले कि वे अपने मंसूबों में कामयाब हो पाते, सजग संतरियों ने उन्हें दौड़ा दिया और वे भाग खड़े हुए।”

उन्होंने बताया कि जांच के बाद उनकी पहचान उजागर हुई और उन्हें गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधिकारी के मुताबिक उनका मकसद पेट्रोल बम फेंकना था। अधिकारी ने कहा, “जांच से खुलासा होगा कि क्या इस मामले में और लोग भी शामिल थे।”

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, “एक कुत्ता और उसका प्रशिक्षक उस वक्त वहां (गुरुमूर्ति के आवासीय परिसर में) मौजूद था और मोटरसाइकिल सवार लोगों को देखकर कुत्ता भौंकने लगा जिससे मदद मिली।” 

टॅग्स :आरएसएस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतनीतीश कुमार के बाद कौन बनेगा मुख्यमंत्री?, दिल्ली से लेकर नागपुर तक दौड़ लगा रहे भाजपा नेता, देखिए लिस्ट में कौन शामिल?

भारतमध्य प्रदेश राज्यसभा चुनावः 3 सीट खाली और अप्रैल-मई में मतदान?, विधानसभा में 230 विधायक और एक सीट के लिए चाहिए 58 वोट, क्या कांग्रेस बचा पाएगी सीट?

भारतउत्तर प्रदेश में जीत की हैट्रिक?, विधानसभा चुनाव 2027 पर फोकस, युवाओं के बीच पैठ को और अधिक मजबूत करेगा आरएसएस?

भारतसंघ शाखा की संख्या 88000, समालखा में आरएसएस 3 दिवसीय बैठक खत्म, सामाजिक समरसता को मजबूत करने का संकल्प

भारत'भारत हिन्दू राष्ट्र था, है और रहेगा': आरएसएस मुंबई व्याख्यानमाला में बोले सुनील देवधर | Video

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया