लाइव न्यूज़ :

BJP के निष्कासित नेता नवीन कुमार जिंदल के घर के बाहर खड़ी PCR वैन पर हुआ हमला, कहा इस्लामिक जिहादियों से मुझे-परिवार को है जान का खतरा

By आजाद खान | Updated: July 17, 2022 11:33 IST

Prophet Row: इस हमले की जानकारी देते हुए नवीन कुमार जिंदल ने एक ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है, 'मेरे परिवार की जान को इस्लामिक जिहादियों से ख़तरा है।'

Open in App
ठळक मुद्देबीजेपी के निष्कासित नेता नवीन कुमार जिंदल के घर के बाहर खड़ी वैन पर हमला हुआ है।यह हमला दिल्ली पुलिस की पीसीआर वैन पर हुआ है जो भाजपा नेता की सुरक्षा के लिए वहां है। ऐसे में नवीन कुमार जिंदल ने दिल्ली पुलिस पर आरोप भी लगाया है।

Prophet Row: बीजेपी (BJP) से निष्कासित नेता नवीन कुमार जिंदल (Naveen Kumar Jindal) के घर के बाहर उनकी रक्षा के लिए खड़ी दिल्ली पुलिस (Delhi Police) की पीसीआर (PCR) वैन पर हमला हुआ है। इस बात की जानकारी नवीन कुमार जिंदल ने खुद सोशल मीडिया के जरिए दी है। 

उन्होंने वैन के टुटे हुए शीशों वाली तस्वीरें भी शेयर करते हुए अपने और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए दिल्ली पुलिस कमिश्नर (Delhi Police Commissioner) से अपील भी की है। नवीन कुमार जिंदल ने इस पोस्ट के जरिए दिल्ली पुलिस पर आरोप भी लगाया है। 

क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली पुलिस की एक पीसीआर वैन बीजेपी के निष्कासित नेता नवीन कुमार जिंदल के लक्ष्मी नगर (Laxmi Nagar) स्थित घर के बाहर खड़ी रहती है। इस वैन को उनकी और उनके परिवार की सुरक्षा के लिए तैनात की गई थी। इस दौरान कल रात को इस वैन पर अज्ञात लोगों द्वारा हमला हुआ है जिसमें वैन के शीशों को निशाना बनाया गया है। भाजपा के पूर्व नेता द्वारा जारी की गई फोटो में यह देखा गया है कि वैन के शीशे टुटे हुए है। 

नवीन कुमार जिंदल ने क्या कहा 

मामले में बोलते हुए नवीन कुमार जिंदल ने ट्विटर पर एक ट्वीट किया है। इस ट्वीट में उन्होंने लिखा है, 'मेरे परिवार की जान को इस्लामिक जिहादियों से ख़तरा है। मैं एक महीने में दिल्ली पुलिस को कई बार सबूत सहित लिखित में दे चुका हूं। मेरे निवास पर एक पीसीआर एक सिपाही के साथ तैनात है। रात में जिहादियों ने पीसीआर के शीशे तोड़कर संदेश दिया है। दिल्ली पुलिस कमिश्नर मेरी व मेरे परिवार की सुरक्षा का पुख़्ता प्रबंध करें।'

भाजपा के पूर्व नेता ने दिल्ली पुलिस पर लगाया आरोप

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दिल्ली पुलिस पर आरोप लगाते हुए भाजपा के पूर्व नेता ने कहा है कि लक्ष्मी नगर के थाना प्रभारी अपने तीन-चार पुलिस वालों के साथ आते है और वहां पर खड़े हो कर फोटो खिंचवाकर चले जाते है। 

उन्होंने बताया कि मामले में जब वे थाना प्रभारी से बात किए तो वे बोले की थाने में स्टाफ की कमी है, इसलिए और पुलिस वालों की तैनाती नहीं की जा सकती है। ऐसे में उन्होंने दिल्ली पुलिस कमिश्नर से अपने और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए गुहार लगाई है। 

टॅग्स :New Delhiपैगम्बर मोहम्मददिल्ली पुलिसक्राइमक्राइम न्यूज हिंदीCrimecrime news hindi
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम