लाइव न्यूज़ :

संसद सुरक्षा चूक मामले में कांग्रेस केंद्र पर हमलावर, गृहमंत्री अमित शाह को घमंडी बताया, सदन की कार्यवाही न चलने देने का आरोप

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: December 15, 2023 17:09 IST

जयराम नरेश ने कहा, "गृह मंत्री अहंकारी हैं। वो सदन की सुरक्षा के चूक के मामले में TV चैनल के शो में बात करते हैं। लेकिन वही बात वो सदन के अंदर बोलने को तैयार नहीं हैं। INDIA के सांसदों ने यह मांग की है कि गृह मंत्री सदन में बयान दें, लेकिन सरकार ने इसे माना नहीं है। इस वजह से दो दिन से सदन की कार्यवाही नहीं चल पाई है।"

Open in App
ठळक मुद्देसुरक्षा चूक के मामले पर कॉन्ग्रेस ने केंद्र सरकार पर निशाना साधामामले पर पार्टी की तरफ से प्रेस कॉन्फ्रेंस की गईमहासचिव जयराम नरेश ने अमित शाह को घमंडी बताया

नई दिल्ली: सुरक्षा चूक के मामले पर कॉन्ग्रेस ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। इस मामले पर पार्टी की तरफ से प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई। महासचिव जयराम नरेश ने कहा कि सरकार इस गंभीर मामले पर संसद में जवाब देने से बच रही है।

जयराम नरेश ने कहा, "गृह मंत्री अहंकारी हैं। वो सदन की सुरक्षा के चूक के मामले में TV चैनल के शो में बात करते हैं। लेकिन वही बात वो सदन के अंदर बोलने को तैयार नहीं हैं। INDIA के सांसदों ने यह मांग की है कि गृह मंत्री सदन में बयान दें, लेकिन सरकार ने इसे माना नहीं है। इस वजह से दो दिन से सदन की कार्यवाही नहीं चल पाई है।"

उन्होंने आगे कहा, "हमारे देश के गृहमंत्री टीवी चैनल पर जाकर संसद में हुई घटना पर बात करते हैं, लेकिन वे सदन में बोलने को तैयार नहीं हैं। गृह मंत्री अमित शाह इस घटना में BJP सांसद प्रताप सिम्हा की भूमिका से ध्यान भटकाना चाहते हैं। सरकार की तरफ से पहले इसे एक छोटी घटना बताया गया था, लेकिन फिर संसद में घुसने वालों पर UAPA का केस डाला गया है। इससे यह साफ है कि यह देश की सुरक्षा से जुड़ा एक गंभीर मामला है।"

दूसरी तरफ भाजपा का आरोप है कि विपक्ष इस मामले पर राजनीति कर रहा है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने शुक्रवार को विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वे संसद की सुरक्षा में चूक मामले का राजनीतिकरण करने की कोशिश कर रहे हैं। इसके साथ ही ठाकुर ने कहा कि विपक्ष इस मुद्दे का इस्तेमाल सदन की कार्यवाही बाधित करने के लिए कर रहा है।

बता दें कि दिल्ली पुलिस ने संसद की सूरक्षा चूक मामले में मुख्य आरोपी ललित झा को अदालत के समक्ष पेश किया। दिल्ली पुलिस ने संसद की सुरक्षा चूक मामले में अदालत से ललित झा की 15 दिन की हिरासत देने का अनुरोध किया। पुलिस ने दिल्ली की अदालत को बताया कि संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने की घटना का मुख्य साजिशकर्ता ललित झा है। दिल्ली की अदालत ने संसद की सुरक्षा चूक मामले में गिरफ्तार ललित झा को सात दिन की पुलिस हिरासत में भेजा दिया।

टॅग्स :कांग्रेससंसदअमित शाहसंसद शीतकालीन सत्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए