लाइव न्यूज़ :

जब अटल बिहारी वाजपेयी ने मौत को दी थी चुनौती, कहा था- आज राजीव गांधी की वजह से जिंदा हूं

By पल्लवी कुमारी | Updated: August 16, 2018 12:27 IST

साल 1988 में वाजपेयी किडनी का इलाज कराने अमेरिका गए थे। तब उन्होंने कवि धर्मवीर भारती को लिखे पत्र में कहा था- 'ठन गई! मौत से ठन गई! 

Open in App

नई दिल्ली, 16 अगस्त: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है और उन्हें दिल्ली एम्स में जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया है। भारतीय जनता पार्टी के 93 वर्षीय दिग्गज नेता को गुर्दे में संक्रमण, मूत्र नली में संक्रमण, पेशाब की मात्रा कम और सीने में जकड़न की शिकायत के बाद 11 जून को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, दिल्ली (एम्स) में भर्ती कराया गया था। 

एम्स की ओर से जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, पूर्व प्रधानमंत्री की हालत वैसी ही बनी हुई है। उनकी हालत नाजुक है और वह जीवन रक्षक प्रणाली पर हैं। अस्पताल ने बुधवार रात एक बयान में कहा, दुर्भाग्यवश, उनकी हालत बिगड़ गई है। उनकी हालत गंभीर है और उन्हें जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया है।

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी एक ऐसे राजनेता के तौर पर जाने जाते हैं, जिनका सम्मान विरोधी भी करते थे। जितना प्यार देश ने उन्हें एक नेता के तौर पर दिया है, उतना ही एक कवि के तौर पर भी दिया है। साल 1988 में वाजपेयी किडनी का इलाज कराने अमेरिका गए थे। तब उन्होंने कवि धर्मवीर भारती को लिखे एक खत में उन्होंने मौत की आंखों में देखकर उसे हराने के जज्बे को बताने के लिए एक कविता लिखा था। आज वह बोल तो नहीं पा रहे हैं, लेकिन मौत से जंग जीतने वाली कविता हम आपको दिखाते हैं...। यह कविता  ठन गई! मौत से ठन गई! 

''ठन गई! मौत से ठन गई! 

जूझने का मेरा इरादा न था, मोड़ पर मिलेंगे इसका वादा न था, 

रास्ता रोक कर वह खड़ी हो गई, यूं लगा जिंदगी से बड़ी हो गई। 

मौत की उमर क्या है? दो पल भी नहीं, जिंदगी सिलसिला, आज कल की नहीं। 

मैं जी भर जिया, मैं मन से मरूं, लौटकर आऊंगा, कूच से क्यों डरूं? 

तू दबे पांव, चोरी-छिपे से न आ, सामने वार कर फिर मुझे आजमा। 

मौत से बेखबर, जिंदगी का सफ़र, शाम हर सुरमई, रात बंसी का स्वर। 

बात ऐसी नहीं कि कोई ग़म ही नहीं, दर्द अपने-पराए कुछ कम भी नहीं। 

प्यार इतना परायों से मुझको मिला, न अपनों से बाक़ी हैं कोई गिला। 

हर चुनौती से दो हाथ मैंने किए, आंधियों में जलाए हैं बुझते दिए। 

आज झकझोरता तेज़ तूफ़ान है, नाव भंवरों की बांहों में मेहमान है। 

पार पाने का क़ायम मगर हौसला, देख तेवर तूफ़ां का, तेवरी तन गई। 

मौत से ठन गई। ''

धर्मवीर को लिखे पत्र में उन्होंने यह भी बताया कि उन्हें डॉक्टरों ने किडनी की सर्जरी कराने की सलाह दी थी। जिसके बाद वह काफी बैचेन हो गए और उन्हें नींद नहीं आ  पा रही थी। उनके मन में जो उस वक्त भावना थे, उसी ने कविता को रूप लिया। सबसे हैरानी वाली बात तो यह है कि अटल बिहारी वाजपेयी को इलाज के लिए अमेरिका भेजने में तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी का हाथ था। राजीव ने संयुक्त राष्ट्र को भेजे डेलिगेशन में अटल का नाम शामिल किया था ताकि इसी बहाने अटल अपना इलाज करा सकें। अटल हमेशा इस बात के लिए राजीव गांधी की महानता की सराहना करते रहे और कहते रहे कि राजीव गांधी की वजह से ही वह जिंदा हैं। 

बता दें कि निमोनिया के कारण उनके दोनों फेफड़े सही से काम नहीं कर रहे हैं और दोनों किडनी भी कमजोर हो गयी हैं। उनकी हालत नाजुक है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार शाम वाजपेयी का हालचाल जानने के लिए एम्स गये थे। मोदी करीब सवा सात बजे अस्पताल पहुंचे थे और वह करीब 50 मिनट तक वहां रूके।

उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू 16 अगस्त की सुबह पूर्व प्रधानमंत्री का हालचाल जानने के लिए अस्पताल पहुंचे। भाजपा के अनुभवी नेता और वाजपेयी के करीबी रहे लाल कृष्ण आडवाणी भी उनका कुशलक्षेम जानने एम्स पहुंचे। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा एम्स में मौजूद हैं, जबकि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और केन्द्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर के भी शीघ्र ही एम्स पहुंचने की संभावना है।

(भाषा इनपुट)  

टॅग्स :अटल बिहारी बाजपेईराजीव गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPHOTOS: राष्ट्र प्रेरणा स्थल लखनऊ की मनमोहक तस्वीरें वायरल, 230 करोड़ की लागत, 65 फीट ऊंची कांसे की प्रतिमाएं

भारतराष्ट्र प्रेरणा स्थल, 65 फुट ऊंची कांस्य प्रतिमाएं, 230 करोड़ रुपये की लागत, 65 एकड़ के विशाल क्षेत्र में फैला, जानें और क्या खास

भारतपीएम मोदी ने लखनऊ में अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | VIDEO

भारतभारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयीः सौम्य स्वभाव से बन गए थे सर्वमान्य नेता

भारतअटल जयंती पर सुशासन का भव्य संदेश, पंचकूला बना साक्षी, मुख्यमंत्री सैनी ने नए अंदाज में दी भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos