लाइव न्यूज़ :

'सिर्फ एक बार बोल दें वो...' इतना ही बोलकर रो पड़ीं अटल बिहारी वाजपेयी की भतीजी 

By पल्लवी कुमारी | Updated: August 16, 2018 11:44 IST

एम्स में भर्ती अटल बिहारी वाजपेयी की हालत काफी गंभीर बनी हुई है। एम्स ने वाजपेयी की सेहत को लेकर नया हेल्थ बुलेटिन जारी किया है।

Open in App

लखनऊ, 16 अगस्त: दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती अटल बिहारी वाजपेयी की हालत काफी गंभीर बनी हुई है। एम्स ने वाजपेयी की सेहत को लेकर नया हेल्थ बुलेटिन जारी किया है। इस अपडेट में जानकारी दी गई है कि उनकी हालत में कोई सुधार नहीं है। थोड़े देर में फिर से एक बुलेटिन जारी किया जाएगा। उन्हें अभी भी लाइप सपॉर्ट सिस्टम पर रखा गया है। 

बताया जा रहा है कि उनके परिवार से जुड़े लोगों को ग्वालियर और आगरा से दिल्ली बुलाया गया है। एम्स के आस-पास सुबह 10 बजे के बाद से काफी भीड़ है। बीजेपी ने आज होने वाले अपने सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं। 

इस बीच वाजपेयी की भतीजी कांति मिश्रा ने एएनआई से बातचीत के दौरान काफी भावुक हो गईं। उनकी सेहत का जिक्र करते हुए कांति ने कहा, 'मैं भगवान से प्रार्थना कर रही हूं कि कि केवल एक बार और उन्हें भाषण देते हुए देख पाऊं। हमारे परिवार के लोग कभी अपने मन-मस्तिष्क से उनकी इस छवि को मिटा नहीं सकते हैं। मुझे उम्मीद है कि वह जल्द ठीक हो जाएंगे।' इस दौरान वह रो रहीं थी। 

वहीं, उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा भी अटल बिहारी वाजपेयी के बारे में बात करते रोने लगे थे। बता दें कि इससे पहले बुधवार देर रात आए मेडिकिल बुलेटिन में बताया गया था कि उनकी हालत पिछले 24 घंटों में ज्यादा बिगड़ी है। अटल के गिरते स्वास्थ्य को लेकर हर कोई बेचैन है। पीएम मोदी समेत कई केंद्रीय मंत्री एम्स जा चुके हैं। गुरुवार सुबह उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, बीजेपी नेता लालकृष्ण आडवाणी, केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह अटल का हाल जानने पहुंचे हैं। 

टॅग्स :अटल बिहारी वाजपेयीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPHOTOS: राष्ट्र प्रेरणा स्थल लखनऊ की मनमोहक तस्वीरें वायरल, 230 करोड़ की लागत, 65 फीट ऊंची कांसे की प्रतिमाएं

भारतराष्ट्र प्रेरणा स्थल, 65 फुट ऊंची कांस्य प्रतिमाएं, 230 करोड़ रुपये की लागत, 65 एकड़ के विशाल क्षेत्र में फैला, जानें और क्या खास

भारतपीएम मोदी ने लखनऊ में अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | VIDEO

भारतभारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयीः सौम्य स्वभाव से बन गए थे सर्वमान्य नेता

भारतअटल जयंती पर सुशासन का भव्य संदेश, पंचकूला बना साक्षी, मुख्यमंत्री सैनी ने नए अंदाज में दी भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील