लाइव न्यूज़ :

अपनी बातों से सबको मंत्रमुग्ध करने वाले अटल जी हेमा मालिनी को देख हिचकिचाने लगे थे, 25 बार देखी थी ये फिल्म

By पल्लवी कुमारी | Updated: August 16, 2018 14:04 IST

अटल बिहारी वाजपेयी हेमा मालिनी को देखकर चौंक गए थे और उनको देखकर वह समझ ही नहीं पाए थे कि उन्हें बोलना क्या है?

Open in App

नई दिल्ली, 16 अगस्त: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है और उन्हें दिल्ली एम्स में जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया है। भारतीय जनता पार्टी के 93 वर्षीय दिग्गज नेता को गुर्दे में संक्रमण, मूत्र नली में संक्रमण, पेशाब की मात्रा कम और सीने में जकड़न की शिकायत के बाद 11 जून को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, दिल्ली (एम्स) में भर्ती कराया गया था। 

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी एक ऐसे नेता हैं, जिन्हें राजनीति में रहने के साथ-साथ साहित्य, कविताओं और फिल्मों से भी खास नाता रहा है। वह जिस रूची के साथ कविताएं लिखते थे, उसी दिलचस्पी के साथ वह बॉलीवुड फिल्में भी देखा करते थे। बॉलीवुड फिल्मों में भी कोई एक ऐसा खास था, जिसके वह बहुत बड़े फैन थे। अटल बिहारी वायजपेयी फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री और मथुरा से बीजेपी की सांसद हेमा मालिनी के बहुत बड़े प्रशंसक थे।

अटल जी ने शायद ही हेमा मालिनी की कोई फिल्म ना देखी होगी। हेमा मालिनी ने 1972 में रिलीज हुई हेमा मालिनी की फिल्म सीता-गीता इतनी पसंद आई थी कि उन्होंने इसको 25 बार देखा था। एक इंटरव्यू में हेमा ने बताया था कि ये बात खुद उन्हें अटल जी ने बताई है। बता दें कि फिल्म सीता और गीता में हेमा का डबल रोल था और फिल्म के निर्देशक रमेश सिप्पी थे। फिल्म में हेमा के अलावा धर्मेंद्र और संजीव कुमार की अहम भूमिका थी और फिल्म के लेखक सलीम-जावेद थे। इस फिल्म के लिए हेमा मालिनी को फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार भी मिला था। 

हेमा मालिनी ने एक इंटरव्यू में कहा था, मुझे याद है मैंने अपने पदाधिकारियों से कहा था मैं भाषणों में अटल बिहारी वाजपेयी का काफी जिक्र करती हूं लेकिन उनसे आजतक कभी मिल नहीं पाई। एक बार उनसे मिलवाइए। इसके बाद मुझे अटल जी से मिलवाने ले जाया गया। मुलाकात में मैंने महसूस किया कि अटल बिहारी वाजपेयी बात करने में कुछ हिचकिचा रहे हैं। इस पर मैंने वहां मौजूद एक महिला से पूछा कि क्या बात है? अटल जी ठीक से बात क्यों नहीं कर रहे? उन्होंने बताया कि असल में वह आपके बहुत बड़े प्रशंसक हैं। उन्होंने 1972 में आई आपकी फिल्म 'सीता और गीता' 25 बार देखी है। आज अचानक आपको सामने पाकर हिचकिचा रहे हैं।'

खबरों के मुताबिक, अटल जी हेमा को देखकर चौंक गए थे और उनको देखकर वह समझ ही नहीं पाए थे कि उन्हें बोलना क्या है? हालांकि बाद में जाकर ये बात सामने आई कि वह उनके इतने बड़े फैन थे कि वह कुछ बोल ही नहीं पाए।  

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, भारतीय जनसंघ के संस्‍थापक, भारतीय जनता पार्टी के संस्‍थापक सदस्‍य, कवि अटल बिहारी वाजपेयी एक ऐसे राजनेता थे,  जिन्हें सभी दलों के सदस्यों का बराबर सम्मान मिला। भारतीय राजनीति में सबसे प्रतिष्ठित नेता और बातों के धनी के माने जाते थे। ये देश के 10वें प्रधानमंत्री थे। इन्हें पद्म भूषण और भारत रत्न से भी नवाजा गया था। ये पहले गैर-कांग्रेसी प्रधानमंत्री थे, जिन्होंने पांच साल का कार्यकाल पूरा किया था। 

टॅग्स :अटल बिहारी वाजपेयीहेमा मालिनी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतVIDEO: पीएम मोदी ने रचा इतिहास, इतने दिन तक देश चलाने वाले बने सबसे लंबे समय के प्रधानमंत्री!

ज़रा हटकेVIDEO: हेमा मालिनी से नाराज हुआ बुजुर्ग, कहा सेलिब्रिटीज को खास सुविधा, देखें वायरल वीडियो

भारतPHOTOS: राष्ट्र प्रेरणा स्थल लखनऊ की मनमोहक तस्वीरें वायरल, 230 करोड़ की लागत, 65 फीट ऊंची कांसे की प्रतिमाएं

भारतराष्ट्र प्रेरणा स्थल, 65 फुट ऊंची कांस्य प्रतिमाएं, 230 करोड़ रुपये की लागत, 65 एकड़ के विशाल क्षेत्र में फैला, जानें और क्या खास

भारतपीएम मोदी ने लखनऊ में अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी