लाइव न्यूज़ :

अटल बिहारी बाजपेयी अंतिम विदाईः इस गाड़ी से अंतिम संस्‍कार के लिए जाएगा अटल जी का शव, जानिए इसका इतिहास

By स्वाति सिंह | Updated: August 17, 2018 11:04 IST

पूर्व प्रधानमंत्री और 'भारत रत्न' अटल बिहारी वाजपेयी के शव यात्रा को तोप गाड़ी यानि गन कैरेज में निकाली जा रही है।

Open in App

नई दिल्ली, 17 अगस्त: पूर्व प्रधानमंत्री और 'भारत रत्न' अटल बिहारी वाजपेयी का अंतिम संस्कार शुक्रवार को किया जाएगा। वाजपेयी जी के शव यात्रा को तोप गाड़ी यानि गन कैरेज में निकाली जा रही है। तोप गाड़ी एक विशेष तरह की सेना की गाड़ी है, जिसमें 15-हंडरवेट सैनिक हथियार-गाड़ी का एक खुला फ्रेम तैयार किया जाता है। ताकि खुली अर्थी पर रखा हुआ शव सभी को दिख सके। इसके बाद इस गाड़ी को सेना की घोड़ा गाड़ी खींचती है।

बता दें कि आजाद हिन्दुस्तान के बाद सबसे पहले तोप गाड़ी का इस्तेमाल महात्मा गांधी के शव यात्रा में किया गया था। इसके बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी के अंतिम यात्रा में किया जा रहा है। उस दौरान देश की तीनों सेनाओं के दो सौ जवान चार मोटे रस्सों से गाड़ी को खींच रहे थे। वहीं एक छोटा सैनिक अफसर मोटर के करीब बैठा हुआ था। 

अटल बिहारी वाजपेयी का शुक्रवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा। दिल्ली के कृष्णा मेनन मार्ग स्थित आवास से सुबह 9 उनके पार्थिव शरीर को बीजेपी मुख्यालय लाया गया। इसके बाद यहां से दोपहर डेढ़ बजे तक लोग अपने चहेते नेता का अंतिम दर्शन कर सकेंगे। इसके बाद उनकी अंतिम यात्रा निकलेगी जो विजयघाट तक जाएगी। अटल बिहारी वाजपेयी की अंतिम यात्रा के मद्देनजर 25 सड़के रोकी गई हैं और 20 हजार सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है। 

गौरतलब है कि अटल बिहारी वाजपेयी का गुरुवार शाम पांच बजकर पांच मिनट पर एम्स में निधन हो गया। दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ने गुरुवार शाम में मेडिकल बुलेटिन जारी कर इस बात की जानकारी दी। इनके निधन की खबर के बाद से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है। 

अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म 25 दिसंबर 1924 को हुआ। अपनी प्रतिभा, नेतृत्व क्षमता और लोकप्रियता के कारण वे चार दशकों से भी अधिक समय से भारतीय संसद के सांसद रहे। इसके अलावा दो बार भारत के प्रधानमंत्री पद पर भी सुशोभित हुए। अटल जी अपनी सात्विक राजनीति और संवेदनशीलता के लिए जाने जाते हैं। उनके भाषणों का ऐसा जादू कि लोग सुनते ही रहना चाहते हैं। वाजपेयी ने तबीयत के चलते कई साल पहले सक्रिय राजनीति से संन्यास ले लिया था।

टॅग्स :अटल बिहारी वाजपेयीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPHOTOS: राष्ट्र प्रेरणा स्थल लखनऊ की मनमोहक तस्वीरें वायरल, 230 करोड़ की लागत, 65 फीट ऊंची कांसे की प्रतिमाएं

भारतराष्ट्र प्रेरणा स्थल, 65 फुट ऊंची कांस्य प्रतिमाएं, 230 करोड़ रुपये की लागत, 65 एकड़ के विशाल क्षेत्र में फैला, जानें और क्या खास

भारतपीएम मोदी ने लखनऊ में अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | VIDEO

भारतभारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयीः सौम्य स्वभाव से बन गए थे सर्वमान्य नेता

भारतअटल जयंती पर सुशासन का भव्य संदेश, पंचकूला बना साक्षी, मुख्यमंत्री सैनी ने नए अंदाज में दी भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष