लाइव न्यूज़ :

अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियाँ विसर्जित करते समय डगमगाई नाव, नदी में गिरे सांसद, विधायक, डीएम और एसपी

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: August 25, 2018 20:58 IST

अटल बिहारी वाजपेयी का 16 अगस्त 2018 को नई दिल्ली में निधन हो गया। तीन बार देश के प्रधानमंत्री बने वाजपेयी का जन्म 25 दिसंबर 1924 को ग्वालियर में हुआ था।

Open in App

बस्ती :उप्र:, 25 अगस्त (भाषा) जिले के अमहट पुल पर कुआनो नदी में आज पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का अस्थि विसर्जन करते वक्त नाव का संतुलन बिगड़ जाने से सांसद, विधायक, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक सहित कई लोग नदी में गिर पड़े।

बस्ती के पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार ने 'भाषा' को फोन पर बताया कि 'अस्थि कलश को विसर्जित करने के लिये सांसद, विधायक सहित सभी अधिकारी एक बड़ी नाव में सवार थे कि अचानक नाव का संतुलन बिगड़ गया। वहां पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम थे और तुरंत सभी लोगों को पानी से निकाल लिया गया और कोई हादसा नहीं हुआ।'

प्राप्त जानकारी के अनुसार नाव में इलाके के सांसद, कई विधायक, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक सवार थे।

वाजपेयी की अस्थियों को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की सभी प्रदेश इकाइयों के अध्यक्ष को दिल्ली में सौंपी गयी ताकि उन्हें विभिन्न नदियों में विसर्जित किया जा सके।

अटल बिहारी वाजपेयी का 16 अगस्त 2018 को नई दिल्ली स्थिति एम्स अस्पताल में निधन हो गया था। 

वाजपेयी का राजनीतिक सफर

वाजपेयी का जन्म 25 दिसम्बर 1924 को ग्वालियर में हुआ था। वो युवावस्था में राजनीति में आ गये थे।

वाजपेयी 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान जेल गये थे। वो छात्र जीवन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से जुड़ गये थे।

वाजपेयी पहली बार 1957 में जन संघ के टिकट पर उत्तर प्रदेश के बलरामपुर से लोक सभा चुनाव जीतकर संसद पहुँचे थे।

वाजपेयी अपने छह दशक से लम्बे राजनीतिक जीवन में 10 हार लोक सभा सांसद और दो बार राज्य सभा सांसद रहे।

वाजपेयी 1977 में जनता पार्टी सरकार में विदेश मंत्री बने। 1980 में जनता पार्टी से जन संघ का धड़ा अलग हो गया और भारतीय जनता पार्टी की स्थापना हुई।

वाजपेयी बीजेपी के संस्थापक अध्यक्ष चुने गये। वाजपेयी कुल तीन बार भारत के प्रधानमंत्री रहे।

वाजपेयी पहली बार महज 13 दिनों के लिए 1996 में पीएम बने। दूसरी बार 1998 में वो 13 महीनों के लिए प्रधानमंत्री बने।

1999 में वाजपेयी ने तीसरी बार पीएम पद की शपथ ली और अपना कार्यकाल पूरा किया। 

इस तरह पीएम के रूप में पांच साल का कार्यकाल पूरा करने वाले वो देश के पहले गैर-कांग्रेसी नेता बने।

वाजपेयी की राजनीति से दूरी

साल 2004 के लोक सभा चुनाव में वाजपेयी के नेतृत्व में बीजेपी सत्ता से बाहर हो गयी। केंद्र में कांग्रेस नीत यूपीए की सरकार बन गई।

साल 2005 में वाजपेयी ने स्वास्थ्य कारणों से सक्रिय राजनीति से दूरी बना ली। 

साल 2014 में बीजेपी नीत एनडीे की केंद्र में पूर्ण बहुमत वाली सरकार आयी तो वाजपेयी को साल 2015 में भारत रत्न से सम्नानित किया गया।

(समाचार एजेंसी भाषा के इनपुट के साथ)

 

टॅग्स :अटल बिहारी वाजपेयी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPHOTOS: राष्ट्र प्रेरणा स्थल लखनऊ की मनमोहक तस्वीरें वायरल, 230 करोड़ की लागत, 65 फीट ऊंची कांसे की प्रतिमाएं

भारतराष्ट्र प्रेरणा स्थल, 65 फुट ऊंची कांस्य प्रतिमाएं, 230 करोड़ रुपये की लागत, 65 एकड़ के विशाल क्षेत्र में फैला, जानें और क्या खास

भारतपीएम मोदी ने लखनऊ में अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | VIDEO

भारतभारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयीः सौम्य स्वभाव से बन गए थे सर्वमान्य नेता

भारतअटल जयंती पर सुशासन का भव्य संदेश, पंचकूला बना साक्षी, मुख्यमंत्री सैनी ने नए अंदाज में दी भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया