लाइव न्यूज़ :

पटना जंक्शन में टॉयलेट की दीवार गिरने से हुआ हादसा, एक की मौत

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 7, 2018 09:49 IST

बिहार के पटना में एक दर्दनाक हादसा हुआ, पटना रेलवे स्टेशन पर एक 70 वर्षीय बुजुर्ग के ऊपर टॉयलेट की दीवार गिरने से उसकी मौत हो गई है।

Open in App

पटना, 7 अगस्त: पटना जंक्शन पर मंगलवार सुबह एक हादसा हो गया है। आज सुबह यहां दीवार गिरने से एक की मौत हो गई है। सुबह बिहार के पटना में एक दर्दनाक हादसा हुआ, पटना रेलवे स्टेशन पर एक 70 वर्षीय बुजुर्ग के ऊपर टॉयलेट की दीवार गिरने से उसकी मौत हो गई है।

खबर के अनुसार मृतक व्यक्ति प्लेटफॉर्म नंबर एक पर सेकेंड पैसेंजर्स के वेटिंग रूम मे था। जहां के टॉयलेट का प्रयोग करने के लिए जब वह गया तो उसी समय उसके ऊपर टॉयलेट की दीवार गिर गई और उसकी मौत हो गई।

ये हादसा उस वक्त हुआ जब वैशाली के महनार निवासी वीर बहादुर सिंह स्टेशन पर अपनी ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। वीर बहादुर सिंह को हावड़ा जाना था,ऐसे में वह स्टेशन पर भी प्रतीक्षा कर रहे थे। इसी दौरान दीवार गिरने से उनकी मौत हो गई है। कहा जा रहा है कि यहां टॉयलेट में मरम्मत का काम चल रहा था। ये हादसा दीवार के कमजोर होने के कारण हुआ है।

वहीं, मृतक के परिजनों ने इसको  रेलवे विभाग की लापरवाही कहा है। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन भी पहुंच गए थे। फिलहाल शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक यात्री हाजीपुर का रहनेवाला था, उसके पास से हावड़ा जनशताब्दी ट्रेन का टिकट भी मिला है।

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट।

टॅग्स :बिहार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए