लाइव न्यूज़ :

Howdy Modi: कांग्रेस हुई खुश, कहा-अमेरिका में दिलाई गई मोदी को नेहरू के योगदान की याद

By भाषा | Updated: September 23, 2019 14:44 IST

अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में बहुमत पक्ष के नेता स्टेनी एच होएर ने ‘हाउडी मोदी’ कार्यक्रम में कहा कि अमेरिका की तरह भारत ने अपनी प्राचीन परंपराओं को गांधी के सबक और नेहरू के नजरिए के माध्यम से खुद को एक सुरक्षित लोकतंत्र बनाए रखा है।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा, ‘‘मोदीजी के लिए ये बिल्कुल अप्रत्याशित था ह्यूस्टन में ‘हाउडी मोदी’ कार्यक्रम में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी मौजदू रहे

अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में बहुमत पक्ष के नेता स्टेनी एच होएर की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के नजरिए का उल्लेख करने की पृष्ठभूमि में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने सोमवार को कहा कि उन्हें इस बात की खुशी है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नेहरू के योगदान की याद अमेरिका में दिलाई गई।

रमेश ने ट्वीट कर कहा, ‘‘मुझे उस समय की याद आ रही है जब कुछ साल पहले लालकृष्ण आडवाणी ने न्यूयॉर्क में दिए अपने भाषण में नेहरू की सराहना की थी। वाजपेयी द्वारा नेहरू को याद करना भी शानदार था। जाने कहां गए वो दिन...।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मुझे खुशी हुई कि अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के बहुमत पक्ष के नेता द्वारा प्रधानमंत्री मोदी को नेहरू के योगदान की याद अमेरिका में दिलाई गई।’’

कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा, ‘‘मोदीजी के लिए ये बिल्कुल अप्रत्याशित था। नेहरू जी और गांधी जी की उपलब्धियों का जिक्र होते समय उनके हाव-भाव देखने लायक थे।’’ गौरतलब है कि होएर ने रविवार को ह्यूस्टन में ‘हाउडी मोदी’ कार्यक्रम में कहा कि अमेरिका की तरह भारत ने अपनी प्राचीन परंपराओं को गांधी के सबक और नेहरू के नजरिए के माध्यम से खुद को एक सुरक्षित लोकतंत्र बनाए रखा है। उन्होंने कहा कि भारत एक ऐसा देश हैं जहां बहुलतावाद और प्रत्येक भारतीय के मानवाधिकार सुरक्षित हैं। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीअमेरिकाकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों