गणतंत्र दिवस स्पेशल: 7200 फीट की ऊंचाई पर मुस्तैदी से सीमा की रक्षा कर रहे है जवान, खून जमा देने वाली ठंड के बीच से सैनिकों का वीडियो आया सामने
By आजाद खान | Published: January 26, 2023 09:34 PM2023-01-26T21:34:27+5:302023-01-26T22:03:09+5:30
बताया जा रहा है कि जहां जवान गश्त लगा रहे है, वहां काफी हिमपात हुआ है और वहां के तापमान को लेकर यह कहा जा रहा है कि वह शून्य से भी कई डिग्री सेल्सियस से नीचे है। इस परिस्थिति में भी जवान सीमा की रक्षा करते हुए वीडियो में दिखाई दिए है।

फोटो सोर्स: ANI
जम्मू: जम्मू-कश्मीर से भारतीय सेना का एक वीडियो सामने आया है जिसमें जवान खून जमा देने वाली ठंड में मुस्तैदी से सीमा की रक्षा कर रहे है। इस वीडियो को न्यूज एजेंसी एनएनआई द्वारा यह वीडियो शेयर किया गया है जिसमें सेना के जवानों को खराब मौसम में भी सीमा की रखवाली करते हुए देखा गया है।
आज जहां पूरा भारत 74वें गणतंत्र दिवस 2023 को मना रहा था, ऐसे में सीमा पार से इस समारोह में कोई खलल न पैदा हो, इस वजह से जवान भारतीय सेना की अंतिम चौकी पर गश्ती लगाते हुए नजर आए हैं। यह पहली बार नहीं है कि सेना के ऐसे हालात में सीमा की सुरक्षा करते हुए वीडियो सामने आया है, इससे पहले भी सीमा सुरक्षा से जुड़े कई वीडियो और फोटो सामने आ चुके है।
7 200 फीट पर गश्ती लगा रहे है जवान
इस वीडियो में यह देखा गया है कि आज के दिन जब पूरा भारत 74वें गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस बीच जम्मू-कश्मीर से सेना का एक वीडियो सामने आया है जिसमें जवानों को 7200 फीट की ऊंचाई पर सीमा की रक्षा करते हुए देखा गया है। आपको बता दें इलाके में भारी हिमपात हो रही है और पूरे हिस्से में बर्फ की चादल फैली हुई है।
#WATCH जम्मू-कश्मीर: भारी हिमपात के बीच 7,200 फीट की ऊंचाई पर भारतीय सेना की अंतिम चौकी पर भारतीय सेना गश्ती जारी है। (25.01) pic.twitter.com/QisASixoyM
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 26, 2023
ऐसे में शून्य से भी कई डिग्री सेल्सियस से नीचे तापमान और खून जमा देने वाली सर्दी में सेना के जवानों को देखा गया है। वे इतने खराब मौसम में भी अंतिम चौकी की रखवाली कर रहे है ताकि आज के दिन पड़ोसी देश के तरफ से कोई हमला न हो और गणतंत्र दिवस के मनाने में खलल ने पड़ जाए।
कश्मीर के कई इलाकों में जारी है बर्फबारी
आपको बता दें कि कश्मीर के कई हिस्सों में बर्फबारी जारी है, जबकि घाटी में बादल छाए रहने से न्यूनतम तापमान में वृद्धि हुई है। मौसम विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी गुरुवार को यहां दी है। हालांकि, गुलमर्ग में तापमान शून्य से नीचे बना रहा। कश्मीर के कई स्थानों विशेषकर दक्षिणी जिलों में हल्की से मध्यम बर्फबारी दर्ज की गई।
मौसम कार्यालय ने पूर्वानुमान जताया है कि शाम तक इसमें बढ़ोतरी होने की संभावना है, जबकि शुक्रवार को मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है। बर्फबारी और बादल छाए रहने से घाटी के अधिकांश स्थानों पर न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है।
रिसॉर्ट शहर में 36 घंटे से भी ज्यादा हो गया है जहां पारा नहीं आ रहा है ऊपर
अधिकारियों ने कहा है कि श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो पहले के 0.0 डिग्री से अधिक है। अधिकारियों ने आगे कहा है कि कश्मीर घाटी के प्रवेश द्वार काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से 0.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया है।
दक्षिण कश्मीर के कोकेरनाग में न्यूनतम तापमान शून्य से 0.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि कुपवाड़ा में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.7 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। हालांकि, गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 10.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जो पिछली रात के शून्य से 4.6 डिग्री नीचे था।
उत्तरी कश्मीर के रिसॉर्ट शहर में 36 घंटे से अधिक समय से पारा शून्य से नीचे के तापमान से ऊपर नहीं आया है। बुधवार को यहां का न्यूनतम तापमान माइनस 2.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वार्षिक अमरनाथ यात्रा के लिए आधार शिविर पहलगाम का न्यूनतम तापमान शून्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
भाषा इनपुट के साथ