लाइव न्यूज़ :

Assembly Polls Dates: एनडीए और महागठबंधन में टक्कर?, जानिए 2019 में किस दल के पास कितनी सीटें

By एस पी सिन्हा | Updated: October 15, 2024 18:18 IST

Assembly Polls Dates: झारखंड विधानसभा चुनाव में महागठबंधन और एनडीए के बीच सीधा मुकाबला होगा।

Open in App
ठळक मुद्देमहागठबंधन के नेता के रूप में हेमंत सोरेन ने बाजी मार ली थी। विधानसभा चुनाव में विपक्षी एनडीए में सीटों का बंटवारा लगभग तय हो गया है।चुनाव भाजपा एनडीए सहयोगियों के साथ मिल कर लड़ेगी।

Assembly Polls Dates: निर्वाचन आयोग के द्वारा मंगलवार को झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिए जाने के बाद से सियासी गतिविधियां और बढ़ गई हैं। झारखंड में 2 चरणों में चुनाव होगा। पहले चरण का मतदान 13 नवंबर और दूसरे चरण का मतदान 20 नवंबर को होगा। जबकि 23 नवंबर को मतगणना होगी। झारखंड विधानसभा का कार्यकाल 5 जनवरी, 2025 को पूरा होने वाला है। इसलिए झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) अक्टूबर में ही चुनाव की तारीखों के ऐलान का विरोध कर रहा था। झारखंड विधानसभा चुनाव में महागठबंधन और एनडीए के बीच सीधा मुकाबला होगा।

उल्लेखनीय है कि 2019 में भी इसी तरह के मुकाबले में महागठबंधन के नेता के रूप में हेमंत सोरेन ने बाजी मार ली थी। विधानसभा चुनाव में विपक्षी एनडीए में सीटों का बंटवारा लगभग तय हो गया है। सीटों के बंटवारे को लेकर असम के मुख्यमंत्री व चुनाव सह-प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा है कि झारखंड में आगामी विधानसभा चुनाव भाजपा एनडीए सहयोगियों के साथ मिल कर लड़ेगी।

भाजपा जल्द ही अपने हिस्से के 98 प्रतिशत सीटों के लिए प्रत्याशियों के नाम घोषित कर देगा। सरमा ने कहा है कि सीट शेयरिंग को लेकर आजसू पार्टी के साथ लगभग बात तय हो चुकी है। आजसू पार्टी को नौ से 11 सीटें मिल सकती हैं। सिर्फ एक सीट को लेकर बातचीत चल रही है। इसके अलावा जदयू को दो सीटें मिल सकती हैं।

जहां तक लोजपा (आर) की बात है, तो चिराग पासवान के विदेश लौटने के बाद बात होगी। उधर, सत्तारूढ़ महागठबंधन में अभी सीटों के तालमेल को लेकर कोई खास हलचल नही देखी जा रही है। लेकिन झामुमो ज्यादा से ज्यादा सीटों पर लड़ने की तैयारी में है। जबकि कांग्रेस भी अधिक सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है। वहीं राजद को चार-पांच सीटों पर संतोष करना पड सकता है।

जबकि भाकपा-माले एक सीट के अलावे भी कुछ और सीटों पर दावेदारी पेश कर सकती है। बता दें कि कुल 81 सदस्यीय विधानसभा में झामुमो को 27, कांग्रेस को 17 और राजद को 1 सीट हासिल हुई थी। दूसरी ओर, एनडीए की बात करें तो भाजपा को 25, आजसू को 3, जदयू को 1 सीट हासिल हुई थी। वहीं, भाकपा- माले को भी एक सीट हासिल हुई थी। 

टॅग्स :झारखंड विधानसभा चुनाव 2024झारखंड मुक्ति मोर्चाBJPचुनाव आयोगविधानसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम