लाइव न्यूज़ :

Assembly Elections 2024: प्रदेश प्रभारी और सह प्रभारी नियुक्त, भाजपा ने 24 राज्य में किए बदलाव, देखें टोटल लिस्ट

By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 5, 2024 18:09 IST

Assembly Elections 2024: महाराष्ट्र, हरियाणा, झारखंड और जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव होने वाला है। महाराष्ट्र और हरियाणा में भाजपा की सरकार है।

Open in App
ठळक मुद्देAssembly Elections 2024: जम्मू-कश्मीर राज्य को भंग कर केंद्रशासित प्रदेश बना दिया है। Assembly Elections 2024: झारखंड में इंडी गठबंधन की सरकार है। Assembly Elections 2024:जेपी नड्डा ने नई टीम की घोषणा की। 

Assembly Elections 2024: विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा ने संगठन पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया। भारतीय जनता पार्टी ने 24 राज्यों के लिए प्रदेश प्रभारी और सह प्रभारी की नियुक्ति किया है। भाजपा अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने नई टीम की घोषणा की। इस साल महाराष्ट्र, हरियाणा, झारखंड और जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव होने वाला है। महाराष्ट्र और हरियाणा में भाजपा की सरकार है। झारखंड में इंडी गठबंधन की सरकार है। जम्मू-कश्मीर राज्य को भंग कर केंद्रशासित प्रदेश बना दिया है। हरियाणा में सतीश पूनिया को प्रभारी और सुरेंद्र सिंह नागर को सह प्रभारी बनाया गया है।

बिहार में विनोद तावड़े प्रभारी और दीपक प्रकाश सह प्रभारी होंगे

बिहार में विनोद तावड़े प्रभारी और दीपक प्रकाश सह प्रभारी होंगे। आशीष सूद गोवा के प्रभारी बनाए गए हैं। मध्य प्रदेश में महेंद्र सिंह प्रभारी और दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सतीश उपाध्याय सह प्रभारी बनाए गए हैं। उत्तराखंड में दुष्यंत गौतम को प्रभारी को बनाकर भेजा गया है। गौतम के साथ सह प्रभारी रेखा वर्मा होंगी।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने लोकसभा चुनाव के बाद शुक्रवार को पार्टी संगठन के प्रदेश प्रभारियों व सह-प्रभारियों की नए सिरे से नियुक्ति की। वरिष्ठ नेता वी मुरलीधर राव की जगह उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य महेन्द्र सिंह को मध्य प्रदेश का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

भाजपा महासचिव अरुण सिंह की ओर से जारी एक विज्ञप्ति के मुताबिक भाजपा की दिल्ली इकाई के पूर्व अध्यक्ष सतीश उपाध्याय को मध्य प्रदेश का सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है। इस संगठनात्मक नियुक्ति में कोई ज्यादा फेरबदल नहीं किया गया है। कई राज्यों के प्रभारी पूर्ववत अपनी जिम्मेदारी संभालते रहेंगे।

राजस्थान भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सतीश पूनिया को हरियाणा में संगठन प्रभारी बनाया गया

लोकसभा चुनाव के दौरान चुनाव प्रभारी नियुक्त किए गए कुछ नेताओं को अब राज्य का प्रभारी बना दिया गया है। राजस्थान भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सतीश पूनिया को हरियाणा में पार्टी का संगठन प्रभारी बनाया गया है। इससे पहले, त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री विप्लब देब के पास यह जिम्मेदारी थी। लोकसभा चुनाव के दौरान पूनिया को हरियाणा का चुनाव प्रभारी और सुरेंद्र सिंह नागर को सह प्रभारी बनाया गया था।

नयी नियुक्ति के हिसाब से पुनिया अब हरियाणा के संगठन प्रभारी और नागर सह प्रभारी होंगे। देब को पिछले दिनों हरियाणा विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चुनाव सह-प्रभारी बनाया गया था। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के पास हरियाणा के चुनाव प्रभारी की जिम्मेदारी है। हरियाणा में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं।

लक्ष्मीकांत बाजपेयी झारखंड और विजयपाल सिंह तोमर ओडिशा के प्रभारी रहेंगे

पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव राधामोहन दास अग्रवाल कर्नाटक, विनोद तावड़े बिहार, तरुण चुघ जम्मू एवं कश्मीर, प्रकाश जावड़ेकर केरल और दुष्यंत गौतम उत्तराखंड के प्रभारी पद की जिम्मेदारी संभालते रहेंगे। इसी प्रकार भाजपा नेता आशीष सूद गोवा, श्रीकांत शर्मा हिमाचल प्रदेश, लक्ष्मीकांत बाजपेयी झारखंड और विजयपाल सिंह तोमर ओडिशा के प्रभारी रहेंगे।

गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी को पंजाब का जिम्मा सौंपा गया है। बिहार सरकार में मंत्री नितिन नवीन छत्तीसगढ़ के नए प्रभारी होंगे। इससे पहले वह छत्तीसगढ़ के सह-प्रभारी थे। भाजपा सांसद संबित पात्रा को पूर्वोत्तर राज्यों के समन्वयक के रूप में बरकरार रखा गया है। एक राज्य प्रभारी राष्ट्रीय नेतृत्व और राज्य नेतृत्व के बीच की कड़ी के रूप में काम करता है।

टॅग्स :BJPचुनाव आयोगजेपी नड्डानरेंद्र मोदीहरियाणा विधानसभा चुनाव 2019महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019जम्मू कश्मीरअमित शाहझारखंड विधानसभा चुनाव 2019Jharkhand Assembly Election
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम