लाइव न्यूज़ :

Assembly Elections 2023: विधानसभा चुनाव में तेलंगाना जन समिति ने कांग्रेस को समर्थन देने का किया ऐलान

By रुस्तम राणा | Updated: October 30, 2023 16:57 IST

तेलंगाना जन समिति आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी का समर्थन करेगी। पार्टी ने आज हैदराबाद में अपने अध्यक्ष और तेलंगाना कांग्रेस प्रमुख रेवंत रेड्डी के बीच एक बैठक के बाद कांग्रेस को समर्थन देने के अपने फैसले की घोषणा की।

Open in App
ठळक मुद्देआगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कोदंडराम ने घोषणा की है कि उनकी पार्टी आगामी चुनावों में उम्मीदवार नहीं उतारेगीउन्होंने आगे कहा, बीआरएस को चुनौती देने के प्रयासों में कांग्रेस पार्टी को अपना समर्थन प्रदान करेगीइस फैसले से सत्तारूढ़ भारत राष्ट्र समिति के खिलाफ लड़ने के लिए सबसे पुरानी पार्टी के प्रयासों को बढ़ावा मिलेगा

हैदराबाद: तेलंगाना में विधानसभा चुनाव से पहले, तेलंगाना जन समिति ने आगामी चुनावों में कांग्रेस पार्टी को अपना समर्थन देने की घोषणा की है। पार्टी का निर्णय सोमवार को हैदराबाद में उसके अध्यक्ष और तेलंगाना कांग्रेस प्रमुख रेवंत रेड्डी के बीच एक बैठक के बाद आया। इस फैसले से सत्तारूढ़ भारत राष्ट्र समिति के खिलाफ लड़ने के लिए सबसे पुरानी पार्टी के प्रयासों को बढ़ावा मिलेगा।

कोदंडराम ने घोषणा की है कि उनकी पार्टी आगामी चुनावों में उम्मीदवार नहीं उतारेगी लेकिन सत्तारूढ़ भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) को चुनौती देने के प्रयासों में कांग्रेस पार्टी को अपना समर्थन प्रदान करेगी। आपको बता दें कि तेलंगाना जन समिति की स्थापना 31 मार्च, 2018 को हुई थी। इसके नेता, कोडंदरम, ने सर्वदलीय तेलंगाना संयुक्त कार्रवाई समिति के अध्यक्ष के रूप में भी काम किया, जिसने 2009 में शुरूएक अलग तेलंगाना राज्य के गठन के लिए आंदोलन का नेतृत्व करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 

119 सदस्यों वाली तेलंगाना विधानसभा में 30 नवंबर को चुनाव होंगे और वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी। तेलंगाना में बीआरएस, कांग्रेस और बीजेपी के बीच एक दिलचस्प त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिलने वाला है।

2018 के तेलंगाना विधानसभा चुनाव परिणामों में, तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) ने कुल 119 में से 88 सीटों के साथ शानदार जीत हासिल की, बहुमत के 60 के आंकड़े को आसानी से पार कर लिया। कांग्रेस 19 सीटें हासिल करने में सफल रही, जबकि ऑल इंडिया मजलिस -ए-इत्तेहाद-उल-मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) ने 7 सीटें जीतीं।

तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) ने 2 सीटें हासिल कीं, बीजेपी ने 1 सीट जीती और ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक (एआईएफबी) ने 1 सीट हासिल की। इसके अतिरिक्त, एक स्वतंत्र उम्मीदवार भी था जिसने एक सीट में जीत हासिल की थी।

टॅग्स :तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2023कांग्रेसतेलंगाना
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील