Assembly Elections 2023: मतदान केंद्र 2 किलोमीटर से दूर नहीं, बुजुर्गों को घर से वोट करने की सुविधा, जानिए चुनाव आयोग ने और क्या विशेष घोषणाएं की

By शिवेन्द्र कुमार राय | Published: October 9, 2023 01:23 PM2023-10-09T13:23:23+5:302023-10-09T13:24:51+5:30

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि मतदान केंद्र 2 किलोमीटर से अधिक दूर नहीं होंगे। सी विजील एप से गतिविधियों पर निगरानी रखी दी जाएगी। बुजुर्गों को घर से वोट करने की सुविधा दी जाएगी।

Assembly Elections 2023 special announcements made by Election Commission elderly people to vote from home | Assembly Elections 2023: मतदान केंद्र 2 किलोमीटर से दूर नहीं, बुजुर्गों को घर से वोट करने की सुविधा, जानिए चुनाव आयोग ने और क्या विशेष घोषणाएं की

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार

Highlights 7 नवंबर से 30 नवंबर तक होगा पांच राज्यों में चुनाव सभी राज्यों की मतगणना 3 दिसंबर को होगीमतदान केंद्र 2 किलोमीटर से अधिक दूर नहीं होंगे

Assembly Elections 2023: केंद्रीय चुनाव आयोग ने पांचों राज्यों में चुनाव तारीखों का ऐलान करते हुए बताया कि मिजोरम में विधानसभा चुनाव 7 नवंबर को होगा। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव 7 नवंबर और 17 नवंबर को दो चरणों में होगा। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 17 नवंबर को होगी। राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 23 नवंबर को होगा। तेलंगाना में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 30 नवंबर को होगा। सभी राज्यों की मतगणना 3 दिसंबर को होगी। 

इसके साथ ही चुनाव आयोग ने कुछ विशेष घोषणाएं भी की हैं।  मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि  5 राज्यों की 679 सीटों पर मतदान होगा और इस चुनाव में 15 करोड़ से ज्यादा वोटर हिस्सा लेंगे। 16.14 करोड़ से ज्यादा मतदाताओं में से 8.2 करोड़ पुरुष, 7.8 करोड़ महिलाओं के अलावा  60.2 लाख ऐसे मतदाता हैं जो पहली बार वोट देंगे। 

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि मतदान केंद्र 2 किलोमीटर से अधिक दूर नहीं होंगे। सी विजील एप से गतिविधियों पर निगरानी रखी दी जाएगी। बुजुर्गों को घर से वोट करने की सुविधा दी जाएगी। 31 अक्टूबर तक पार्टियों को चंदे की जानकारी देनी होगी। रिपोर्ट के बाद ही टैक्स छूट मिलेगी। PwD के कुल मतदाताओं की संख्या 17.34 लाख है, अगर वे मतदान केंद्र पर आकर मतदान नहीं कर सकते हैं तो उन्हें उनके घर से भी मतदान करने की सुविधा मिलेगी।

इसके अलावा  17 अक्टूबर से वोटर लिस्ट जारी की जाएगी। 17 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक वोटर लिस्ट में संशोधन कराया जा सकता है। संशोधन बीएलओ के जरिए या फिर सीधे वेबसाइट के जरिए कराया जा सकता है।  मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि कंट्रोल रूम से हर पोलिंग स्टेशन की निगरानी की जाएगी। पांचों राज्यों में कुल 1.77 लाख मतदान केंद्र होंगे, इनमें से 1.01 लाख केंद्रों में वेबकास्टिंग की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि इस समय मिजोरम में 8.52 लाख, छत्तीसगढ़ में 2.03 करोड़, मध्य प्रदेश में 5.6 करोड़,  राजस्थान में 5.2 करोड़ और तेलंगाना में 3.17 करोड़ मतदाता हैं।

Web Title: Assembly Elections 2023 special announcements made by Election Commission elderly people to vote from home

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे