लाइव न्यूज़ :

Assembly elections 2022: पीएम मोदी आज अल्मोड़ा, कासगंज में करेंगे रैलियां, अमित शाह की यूपी में 3 जनसभाएं

By अनिल शर्मा | Updated: February 11, 2022 07:36 IST

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मुताबिक, प्रधानमंत्री दोपहर 12 बजे और दोपहर 2:25 बजे अल्मोड़ा और कासगंज की रैलियों को संबोधित करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री दोपहर 12 बजे और दोपहर 2:25 बजे अल्मोड़ा और कासगंज की रैलियों को संबोधित करेंगेकेंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी उत्तर प्रदेश में पार्टी के लिए प्रचार करेंगे

विधानसभा चुनाव 2022: उत्तर प्रदेश में पहले चरण के मतदान के साथ पांच राज्यों में होनेवाले विधानसभा चुनाव का आगाज हो चुका है। यूपी में पहले चरण के मतदान के बाद पीएम मोदी आज उत्तराखंड के अल्मोड़ा और उत्तर प्रदेश के कासगंज में शारीरिक चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे।

पीएम मोदी ने गुरुवार रात अपने एक ट्वीट में इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा- “आज के स्नेह के लिए यूपी, उत्तराखंड और गोवा के लोगों को धन्यवाद। कल 11 फरवरी को अल्मोड़ा और कासगंज में रैलियों को संबोधित करेंगे। भारतीय जनता पार्टी के मुताबिक, प्रधानमंत्री दोपहर 12 बजे और दोपहर 2:25 बजे अल्मोड़ा और कासगंज की रैलियों को संबोधित करेंगे।

अमित शाह की यूपी में आज तीन रैलियां

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी उत्तर प्रदेश में पार्टी के लिए प्रचार करेंगे। शाह बरेली में दो और शाहजहांपुर में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। बरेली में कार्यक्रम जहां दोपहर 12 बजे और दोपहर 1:30 बजे होंगे, वहीं शाहजहांपुर कार्यक्रम दोपहर 3:15 बजे शुरू होगा।

इस बीच, गुरुवार को पीएम मोदी ने यूपी के सहारनपुर, उत्तराखंड के श्रीनगर और गोवा के मापुसा में चुनावी रैलियों को संबोधित किया। सहारनपुर रैली इस चुनावी मौसम में उत्तर प्रदेश में उनकी पहली शारीरिक रैली थी।

देश के सबसे अधिक आबादी वाले राज्य उत्तर प्रदेश में सात चरणों में मतदान होगा, जिसमें अंतिम चरण का मतदान 7 मार्च को होगा। उत्तराखंड में 14 फरवरी को एक ही चरण में मतदान होगा, जैसा कि गोवा में होगा। पंजाब में भी मतदाता एक ही चरण में 20 फरवरी को वोट डालेंगे, जबकि मणिपुर में 28 फरवरी और 5 मार्च को मतदान होगा। सभी पांच राज्यों के वोटों की गिनती 10 मार्च को होगी।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीविधानसभा चुनाव 2022अल्मोड़ाउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारतमाता शीतला मंदिर भगदड़ः अव्यवस्था-पुलिस सुस्ती?, श्रद्धालु बोले- 8 महिलाओं की मौत, प्रशासन जिम्मेदार?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम