लाइव न्यूज़ :

चुनाव सर्वेः दो राज्यों में कांग्रेस बना सकती है सरकार और दो में BJP को देगी कड़ी टक्कर

By रामदीप मिश्रा | Updated: November 14, 2018 20:15 IST

एक चुनाव का सर्वे सामने आया है, जिसमें कांग्रेस पांच राज्यों में से 2 राज्यों में साफ-साफ सरकार बनाते दिखाई दे रही है। यह सर्वे 1 जुलाई को शुरू हुआ और 9 नवंबर तक किया गया। 

Open in App

देश में पांच राज्यों के चुनाव के नतीजे अगले महीने यानि 11 दिसंबर को आने हैं और इस समय चुनावी सरगर्मियां तेज हैं। छत्तीसगढ़ में पहले चरण का चुनाव संपन्न हो चुका है और दूसरे चरण का चुनाव होना बाकि है। वहीं, चार राज्यों के चुनाव के कराने की तैयारी चल रही है और सात दिसंबर तक सभी राज्यों के चुनाव संपन्न हो जाएंगे। इस बीच एक चुनाव का सर्वे सामने आया है, जिसमें कांग्रेस पांच राज्यों में से 2 राज्यों में साफ-साफ सरकार बनाते दिखाई दे रही है। यह सर्वे 1 जुलाई को शुरू हुआ और 9 नवंबर तक किया गया। 

राजस्थान में कांग्रेस की वापसी?

सी वोटर के ताजा चुनावी सर्वे के अनुसार, राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) हारते हुए दिखाई दे रही है और कांग्रेस की सत्ता में वापसी करने की उम्मीद और ज्यादा बढ़ गई है। यहां बीजेपी को 39.7 फीसदी वोट और कांग्रेस को 47.9 फीसदी वोट मिलने का अनुमान लगाया जा रहा है। वहीं, मुख्यमंत्री के तौर पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायल को 38.7 फीसदी लोग, अशोक गहलोत को 20.5 फीसदी लोग और वसुधंरा राजे को 22.7 फीसदी लोग पसंद कर रहे हैं। 

मध्य प्रदेश में कांटे की टक्कर

मध्य प्रदेश में बीजेपी और कांग्रेस बीच कांटे की टक्कर दिखाई दे रही है। यहां बीजेपी को 41.5 फीसदी वोट और कांग्रेस को 42.3 फीसदी वोट मिलने का अनुमान लगाजा रहा है। वहीं, सीएम के तौर पर कांग्रेस के नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया को 41.6 फीसदी लोग और शिवराज सिंह चौहान को 37.4 लोग पसंद कर रहे है। 

छत्तीसगढ़ का ये है हालमध्य प्रदेश की तरह छत्तीरगढ़ में बीजेपी और कांग्रेस की कड़ी टक्कर दिखाई दे रही है। यहां बीजेपी को 41.6 फीसदी और कांग्रेस को 42.2 वोट मिलने का अनुमान है। जबकि सीएम के तौर पर अजीत जोगी को 20.1 फीसदी और रमन सिंह को 36.2 फीसदी लोग पसंद कर रहे हैं। 

तेलंगाना में बीजेपी के लिए खतरे की घंटी

राजस्थान के बाद बीजेपी को तेलंगान विधानसभा चुनाव में बड़ी हार का सामना करना पड़ सकता है क्योंकि उसे यहां केवल 13.5 फीसदी वोट मिलने का अनुमान लगाया जा रहा है, जबकि टीआरएस को 29.4 फीसदी और कांग्रेस-टीडीपी को मिलाकर 33.9 फीसदी वोट मिल सकते हैं। अगर सीएम के तौर पर देखें तो 42.9 फीसदी लोग टीआरएस के चंद्रशेखर राव और 22. 6 फीसदी लोग कांग्रेस नेता के. जना रेड्डी को पसंद कर रहे हैं। 

मजोरम में कांग्रेस की स्थिति

सर्वे के अनुसार, मजोरम में कांग्रेस को 12 फीसदी, मीजो नेशनल फ्रंट को 17 फीसदी और जोरम पीपुल्स मूवमेंट को 9 फीसदी वोट मिलते हुए दिखाई दे रहे हैं। यहां सीएम के तौर पर कांग्रेस के लाल थंहवला को 27.3 फीसदी, मीजो नेशनल फ्रंट के जोरामथंगा को 25.4 फीसदी और जोरम पीपुल्स मूवमेंट के लालदुहोमा को 24.6 फीसदी लोग पसंद कर रहे हैं।  

टॅग्स :विधानसभा चुनावराजस्‍थान चुनावमध्य प्रदेशतेलंगाना चुनावछत्तीसगढ़ चुनावमिज़ोरम चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया