लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री होंगे कमलनाथ, औपचारिक ऐलान करीब रात 11 बजे! 

By रामदीप मिश्रा | Updated: December 13, 2018 21:57 IST

मिली जानकारी के अनुसार, भोपाल में कांग्रेस के विधायक दल की बैठक के बाद 11 बजे कमलनाथ के सीएम बनने का ऐलान किया जाएगा। इससे पहले गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री पद के दोनों प्रबल दावेदारों कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया से अपने आवास पर बातचीत की है।

Open in App

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत होने बाद से लगातार यह सवाल खड़ा हुआ था कि सूबे का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा। अब इस पर स्थिति साफ होती दिखाई दे रही है। दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ अगल मुख्यमंत्री होंगे, जिसका ऐलान आज करीब 11 बजे किया जाएगा। 

मिली जानकारी के अनुसार, भोपाल में कांग्रेस के विधायक दल की बैठक के बाद 11 बजे कमलनाथ के सीएम बनने का ऐलान किया जाएगा। इससे पहले गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री पद के दोनों प्रबल दावेदारों कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया से अपने आवास पर बातचीत की है। इस दौरान वहां सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी भी मौजूद रही हैं।  

इसके साथ उन्होंने ट्विटर पर अपने साथ कमलनाथ और ज्योतिरादित्य की तस्वीर शेयर करते हुए कहा कि 'धैर्य और समय दो सबसे शक्तिशाली योद्धा' होते हैं। कांग्रेस अध्यक्ष ने दोनों के साथ अपनी तस्वीर शेयर की और महान दार्शनिक लियो टॉलस्टॉय को उद्धत करते हुए कहा, धैय और समय दो सबसे शक्तिशाली योद्धा हैं।'

आपको बता दें कि बुधवार को कांग्रेस विधायक दल ने मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री चयन करने का अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को दिया था। पार्टी के विधायकों ने बुधवार की शाम को इस आशय का एक पंक्ति का प्रस्ताव पारित किया था। 

प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग की अध्यक्ष शोभा ओझा ने संवाददाताओं को बताया था कि पार्टी के नवनिर्वाचित विधायकों ने एक प्रस्ताव पारित कर पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी को अधिकार दिया है कि वह मुख्यमंत्री के नाम पर अंतिम फैसला करें। कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक आरिफ अकील ने इस आशय का प्रस्ताव विधायकों की बैठक में रखा, जिसे सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया था।

टॅग्स :विधानसभा चुनावमध्य प्रदेश चुनावकांग्रेसकमलनाथज्योतिरादित्य माधवराव सिंधियाराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल