लाइव न्यूज़ :

Assembly Election Results 2022: उत्तराखंड की खटीमा विधानसभा सीट से सीएम पुष्कर सिंह धामी चल रहे हैं पीछे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 10, 2022 11:43 IST

शुरूआती शुरुझानों में भारतीय जनता पार्टी के मौजूदा सीएम पुष्कर सिंह धामी अपनी खटीमा विधानसभा में पीछे चल रहे हैं। वे अपने प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के उम्मीदवार भुवन चंद्र कापड़ी से पीछे चल रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसीएम धामी से आगे चल रहे हैं कांग्रेस उम्मीदवार कापड़ीराज्य की 70 विधानसभा सीटों पर 42 पर आगे भाजपा

देहरादून: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के परिणाम को लेकर अब तक चल रहे रुझानों में भारतीय जनता पार्टी ने भले ही बहुमत का जादुई आंकड़े को पार कर लिया है। लेकिन यहां सीएम पुष्कर सिंह धामी पीछे चल रहे हैं। लेकिन  अब तक के रुझानों में भारतीय जनता पार्टी के मौजूदा सीएम पुष्कर सिंह धामी अपनी खटीमा विधानसभा में पीछे चल रहे हैं। वे अपने प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के उम्मीदवार भुवन चंद्र कापड़ी से पीछे हैं।

भारतीय जनता पार्टी यहां 70 विधानसभा सीटों के शुरूआती रुझाने में 42 सीटों पर आगे चल रही है। जबकि कांग्रेस 24 पर आगे हैं। अन्य 4 सीटों पर आगे हैं। सीएम धामी इस सीट से पिछले दोबार से विधायक हैं। साल 2012 और साल 2017 विधानसभा चुनाव में उन्होंने इसी सीट से जीत हासिल की थी। लेकिन इस बार वह अभी तक पीछे चल रहे हैं।

भारतीय जनता पार्टी अगर रुझानों में खरी उतरती है, यहां वह इतिहास रचते हुए दोबारा सत्ता पर काबिज होगी। बहुमत के लिए 36 सीटें चाहिए, जो बीजेपी अब तक रुझानों में पार कर चुकी है। वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्य के पूर्व सीएम हरीश रावत लालकुंआ सीट से पीछे चल रहे हैं।

वहीं हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा सीट से कांग्रेस नेता हरीश रावत की बेटी अनुपमा रावत आगे चल रही हैं। 

साल 2017 के चुनाव में यहां भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत मिला था। यहां बीजेपी ने मोदी लहर के चलते राज्य 70 में से 57 सीटों पर जीत दर्ज की थी। जबकि 11 सीटों पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी और अन्य के खाते में 2 सीटें गई थी। 

टॅग्स :पुष्कर सिंह धामीउत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022उत्तराखण्ड
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

क्राइम अलर्टदेहरादून क्राइमः पुलिस हिरासत में पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी की मौत, रायपुर थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, SSP प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने दिए जांच आदेश

भारतChar Dham Yatra 2026: 19 अप्रैल से शुरू हो रही चार धाम यात्रा, सबसे पहले खुलेंगे यमुनात्री और गंगोत्री द्वार; पूरा शेड्यूल यहां

भारतउत्तराखंड सीएम धामी के मंत्रिमंडल में 5 नए मंत्री शामिल, देखिए किसे-किसे बनाया मंत्री

क्रिकेटनीले रंग की मखमली शेरवानी में कुलदीप और कढ़ाई से सजे लहंगे में बेहद खूबसूरत लगीं वंशिका चड्ढा?, शानदार एंट्री और डांस परफॉर्मेंस, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत