लाइव न्यूज़ :

Assembly Election Result 2022: चुनावी नतीजों पर बोले राजस्‍थान के CM अशोक गहलोत- चतुराई से बोलते हैं PM मोदी

By मनाली रस्तोगी | Updated: March 12, 2022 12:15 IST

पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आ चुके हैं। ऐसे में चुनाव परिणाम को लेकर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि पीएम मोदी चतुराई से बोलते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि भाजपा हिंदुत्व और ध्रुवीकरण के नाम पर चतुराई से चुनाव जीत गई।उन्होंने कहा कि पूरे देश में हालत गंभीर है और यूपी में कोरोना का प्रबंधन कैसे हुआ ये सबको मालूम है।

नई दिल्ली: पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आ चुके हैं। ऐसे में चुनाव परिणाम को लेकर तमाम दिग्गज नेता अपने बयान दे चुके हैं। इस बीच राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का बयान भी सामने आया है, जिसमें उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा, "भाजपा हिंदुत्व और ध्रुवीकरण के नाम पर चतुराई से चुनाव जीत गई। पूरे देश में हालत गंभीर है और यूपी में कोरोना का प्रबंधन कैसे हुआ ये सबको मालूम है।"

उन्होंने आगे कहा, "पीएम मोदी चतुराई से बोलते हैं। वह विपक्ष पर एजेंसियों को बदनाम करने का आरोप लगाते हैं लेकिन पूरा देश देख सकता है कि आज क्या हो रहा है, वो देख सकते हैं कि भारत में क्या हो रहा है, आईटी, ईडी, सीबीआई के साथ क्या हो रहा है। दुनिया देख सकती है कि देश में किस तरह से छापेमारी की जा रही है।" 

अपनी बात को जारी रखते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा, "इसको लेकर विपक्ष की बदनामी हो रही है। वह (प्रधानमंत्री) चतुराई से बोलते हैं और लोग उस पर विश्वास करते हैं क्योंकि यह प्रधानमंत्री की ओर से आ रहा है। सच्चाई को आम लोगों तक ले जाना होगा तभी भारतीय जनता पार्टी  बेनकाब होगी, सच सामने आएगा और हम गांधी के रास्ते पर चलेंगे।"

बता दें कि उत्तर प्रदेश भाजपा ने एक बार फिर पूर्ण बहुमत हासिल किया। पार्टी को कुल 255 सीटें हासिल हुई जबकि उसके सहयोगी दलों अपना दल सोनेलाल को 12 और निषाद पार्टी को छह सीटों पर जीत मिली। समाजवादी पार्टी को 111 सीटें मिली जबकि उसके सहयोगी राष्ट्रीय लोकदल को आठ और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी को छह सीटों पर कामयाबी मिली। कांग्रेस और जनसत्ता दल लोकतांत्रिक को दो-दो व बहुजन समाज पार्टी को एक सीट मिली। 

वहीं, पंजाब में आम आदमी पार्टी ने 117 सदस्यीय विधानसभा में 92 सीटें जीती हैं, जबकि यहां भी भाजपा महज दो सीटें ही हासिल कर पाई। वहीं, कांग्रेस के खाते में 18 सीटें आईं। मणिपुर और गोवा की बात करें तो यहां भी भारतीय जनता पार्टी को बहुमत मिला है। भाजपा ने मणिपुर में 32 तो गोवा में 20 सीटों पर जीत दर्ज की है। उत्तराखंड में भाजपा के खाते में 47 सीटें आई हैं।

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022अशोक गहलोतउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावनरेंद्र मोदीपंजाब विधानसभा चुनावगोवा विधानसभा चुनाव 2022मणिपुर विधानसभा चुनाव 2022उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022
Open in App

संबंधित खबरें

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम