लाइव न्यूज़ :

Assembly election 2023: त्रिपुरा में 16 फरवरी, मेघालय और नगालैंड में 27 फरवरी को पड़ेंगे वोट, 2 मार्च को नतीजे, जानें सबकुछ

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 18, 2023 18:06 IST

Assembly election 2023 dates Updates: मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि मेघालय और नागालैंड चुनाव के लिए मतदान 27 फरवरी को होंगे और 2 मार्च को मतगणना होगी।

Open in App
ठळक मुद्देत्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड में विधानसभा चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा कर दी। तीनों विधानसभाओं का कार्यकाल मार्च में अलग-अलग तारीखों पर खत्म हो रहा है। त्रिपुरा चुनाव के लिए मतदान 16 फरवरी को होंगे और 2 मार्च को मतगणना होगी।

नई दिल्लीः निर्वाचन आयोग बुधवार को त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड में विधानसभा चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा कर दी। तीनों विधानसभाओं का कार्यकाल मार्च में अलग-अलग तारीखों पर खत्म हो रहा है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि मेघालय और नागालैंड चुनाव के लिए मतदान 27 फरवरी को होंगे और 2 मार्च को मतगणना होगी।

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि त्रिपुरा चुनाव के लिए मतदान 16 फरवरी को होंगे और 2 मार्च को मतगणना होगी। त्रिपुरा चुनाव के लिए अधिसुचना 21 जनवरी को जारी होगी। नामांकन की अंतिम तिथी 30 जनवरी है। तीन राज्य में 60 विधानसभा सीटें हैं। बहुमत के लिए 31 सीट चाहिए।  3 राज्यों में चुनाव में भाग लेने के लिए 1.76 लाख से अधिक पहली बार मतदाता बने हैं।

राजीव कुमार ने कहा कि कुछ मतदान केंद्र पूरी तरह से विकलांगजनों और महिला कर्मचारियों के लिए होंगे। नागालैंड, मेघालय और त्रिपुरा के 376 पीएस में महिलाओं की कमान होगी। नागालैंड, मेघालय और त्रिपुरा में संयुक्त रूप से 62.8 लाख से अधिक मतदाता हैं, जिनमें 31.47 लाख महिला मतदाता, 97,000 80+ मतदाता और 31,700 विकलांग मतदाता शामिल हैं।

टॅग्स :चुनाव आयोगत्रिपुरानागालैंडमेघालयBJPकांग्रेसमेघालय विधानसभा चुनाव 2023नगालैंड विधानसभा चुनाव 2023त्रिपुरा विधानसभा चुनाव 2023
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप