लाइव न्यूज़ :

Assembly Election 2022: 5 राज्य में विधानसभा चुनाव, कोविड टीकाकरण प्रमाणपत्र पर पीएम मोदी की तस्वीर नहीं

By भाषा | Updated: January 10, 2022 13:18 IST

Assembly Election 2022: समाजवादी पार्टी (सपा) ने आयोग से उत्तर प्रदेश में निष्पक्ष चुनाव सम्पन्न कराने के लिए राज्य और केंद्र सरकार द्वारा अधिसूचना जारी होने से एक माह के अन्दर लिए गए सभी फैसलों की समीक्षा कर उन्हें तत्काल निरस्त करने की मांग की है।

Open in App
ठळक मुद्देएक आधिकारिक सूत्र ने यह जानकारी दी।आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। मतगणना 10 मार्च को होगी।

Assembly Election 2022: जिन पांच राज्यों में विधानसभा होने वाले हैं वहां जारी किये जाने वाले कोविड टीकाकरण प्रमाणपत्र पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर नहीं होगी, क्योंकि वहां आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। एक आधिकारिक सूत्र ने यह जानकारी दी।

सूत्र ने कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय मोदी की तस्वीर को टीके के प्रमाणपत्र से हटाने के लिए कोविन प्लेटफॉर्म पर जरूरी फिल्टर लगाएगा। चुनाव आयोग ने शनिवार को घोषणा की थी कि उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, मणिपुर और गोवा में विधानसभा चुनाव 10 फरवरी से 7 मार्च के बीच सात चरणों में होंगे और मतगणना 10 मार्च को होगी। चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही सरकारों, उम्मीदवारों और राजनीतिक दलों के लिए आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है।

एक आधिकारिक सूत्र ने बताया, ‘‘आदर्श आचार संहिता लागू होने के कारण इन पांच चुनावी राज्यों में लोगों को जारी किये जाने वाले कोविड-19 टीकाकरण प्रमाणपत्रों से प्रधानमंत्री की तस्वीर हटाने के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय कोविन प्लेटफॉर्म पर आवश्यक फिल्टर लगाएगा।’’ मार्च 2021 में, स्वास्थ्य मंत्रालय ने कुछ राजनीतिक दलों की शिकायतों के बाद चुनाव आयोग के सुझाव पर असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी में चुनावों के दौरान भी इसी तरह के कदम उठाये थे। 

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022कोविड-19 इंडियाकोरोना वायरसनरेंद्र मोदीउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावपंजाब विधानसभा चुनावगोवामणिपुरउत्तराखण्ड
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत