लाइव न्यूज़ :

Assembly bypolls Date 2024: कुल 47 सीट पर उपचुनाव, आखिर कब होंगे मतदान?, निर्वाचन आयोग ने नहीं की घोषणा, वजह

By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 16, 2024 17:58 IST

Assembly bypolls Date 2024: 46 विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव होना है, उनमें 10 सीट उत्तर प्रदेश से हैं।

Open in App
ठळक मुद्देAssembly bypolls Date 2024: असम में पांच और बिहार में चार विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने हैं।Assembly bypolls Date 2024: वायनाड लोकसभा सीट पर उपचुनाव की घोषणा नहीं की है।Assembly bypolls Date 2024: उत्तर प्रदेश में 10 सीट सहित देश भर में 47 सीट उपचुनाव होने हैं।

Assembly bypolls Date 2024: उत्तर प्रदेश में 10 सीट सहित देश भर में 47 सीट उपचुनाव होने हैं। निर्वाचन आयोग (ईसी) ने शुक्रवार को कहा कि मौसम की खराबी और प्राकृतिक आपदाओं के कारण उसने फिलहाल 46 विधानसभा सीट तथा वायनाड लोकसभा सीट पर उपचुनाव की घोषणा नहीं की है, लेकिन स्थिति में सुधार होते ही छह महीने की निर्धारित समयसीमा के भीतर उपचुनाव करा दिए जाएंगे। देश में जिन 46 विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव होना है उनमें 10 सीट उत्तर प्रदेश से हैं। असम में पांच और बिहार में चार विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने हैं।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने यह भी कहा कि इस बात की पूरी संभावना है कि ये चुनाव एक साथ कराए जाएं। उन्होंने जम्मू-कश्मीर और हरियाणा के विधानसभा चुनावों की घोषणा के दौरान संवाददाताओं से कहा कि केरल के वायनाड में भूस्खलन की हालिया घटना के कारण तत्काल हालात ऐसे नहीं हैं कि वहां लोकसभा चुनाव कराए जाएं।

वायनाड में भूस्खलन के कारण 200 से अधिक लोगों की मौत हुई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी संसदीय चुनाव में रायबरेली और वायनाड दोनों सीट से निर्वाचित हुए थे। उन्होंने वायनाड सीट छोड़ दी जिस वजह से वहां उपचुनाव होना है। कांग्रेस की ओर से पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वहां से उम्मीदवार होंगी। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने कहा, ‘‘कुल 47 सीट पर उपचुनाव होने हैं।

इनमें विधानसभा की 46 सीट हैं।’’ उनका कहना था, ‘‘कुछ राज्यों में मौसम के हालत ऐसे हैं कि वहां उपचुनाव नहीं हो सकते...जहां (वायनाड) लोकसभा उपचुनाव होना है वहां बड़ी आपदा आई है और तत्काल उपचुनाव नहीं हो सकता। असम और बिहार जैसे कुछ राज्यों में भी बाढ़ की स्थिति है।’’ कुमार ने कहा, ‘‘हम सभी जगहों पर चुनाव छह महीने की अवधि के भीतर कराएंगे। पूरी संभावना है कि एक साथ उपचुनाव कराएं।’’

टॅग्स :उपचुनावउत्तर प्रदेशचुनाव आयोगबिहारकेरलवायनाड लोकसभा सीट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र हुआ अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित, पक्ष और विपक्ष के बीच देखने को मिली हल्की नोकझोंक

भारतBihar: तेजप्रताप यादव ने पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ कुमार दास के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

भारतबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम हुआ लंदन के वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज, संस्थान ने दी बधाई

भारतSIR Update 2025: वोटर लिस्ट में कैसे चेक करें अपना E-EPIC नंबर और नाम, इन स्टेप्स को करें फॉलो

भारत'अमित शाह ने बंगाल में राष्ट्रपति शासन का आधार तैयार करने के लिए SIR का इस्तेमाल किया', ममता बनर्जी ने लगाया आरोप

भारत अधिक खबरें

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारतIndiGo Crisis: सरकार ने हाई-लेवल जांच के आदेश दिए, DGCA के FDTL ऑर्डर तुरंत प्रभाव से रोके गए

भारत‘पहलगाम से क्रोकस सिटी हॉल तक’: PM मोदी और पुतिन ने मिलकर आतंकवाद, व्यापार और भारत-रूस दोस्ती पर बात की

भारतIndiGo Flight Cancel: इंडिगो संकट के बीच DGCA का बड़ा फैसला, पायलटों के लिए उड़ान ड्यूटी मानदंडों में दी ढील

भारतरेपो दर में कटौती से घर के लिए कर्ज होगा सस्ता, मांग बढ़ेगी: रियल एस्टेट