लाइव न्यूज़ :

Assembly Bypoll Results 2024 LIVE UPDATES: 13 और 26 सीट पर उपचुनाव, मतगणना जारी, जानें कौन आगे, देखिए अपडेट

By सतीश कुमार सिंह | Updated: June 4, 2024 08:43 IST

Assembly Bypoll Results 2024 LIVE UPDATES: लोकसभा चुनाव के साथ-साथ आंध्र प्रदेश और ओडिशा में विधानसभा चुनाव के लिए भी मतगणना शुरू हो गई। हिमाचल प्रदेश की वह छह सीट पर उपचुनाव हो रहा है। 

Open in App
ठळक मुद्देहिमाचल प्रदेश की वह छह सीट पर उपचुनाव हो रहा है। भगवानगोला सीट तृणमूल विधायक इदरीस अली के निधन के कारण खाली हुई थी।अकोला पश्चिम सीट भाजपा विधायक गोवर्धन मांगीलाल शर्मा के निधन के कारण खाली हुई है।

Assembly Bypoll Results 2024 LIVE UPDATES: देश में 542 सीट और आंध्र प्रदेश ( 175 सीट) और ओडिशा (147 सीट) विधानसभा पर मतगणना शुरू हो गई है। इसके साथ ही 13 राज्य के 26 सीट पर उपचुनाव हो रहा है। लोकसभा चुनाव के लिए देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मंगलवार को सुबह आठ बजे मतगणना प्रारंभ हो गई। लोकसभा की 543 सीट हैं लेकिन गुजरात के सूरत में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मुकेश दलाल के निर्विरोध निर्वाचित होने के कारण 542 सीट के लिए ही वोटों की गिनती की जा रही है। लोकसभा चुनाव के साथ-साथ आंध्र प्रदेश और ओडिशा में विधानसभा चुनाव के लिए भी मतगणना शुरू हो गई। हिमाचल प्रदेश की वह छह सीट पर उपचुनाव हो रहा है। 

अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभाओं के लिए भी चुनाव लोकसभा चुनाव के साथ ही हुए थे और इनके परिणाम दो जून को घोषित किए जा चुके हैं। चुनाव आचार नियमावली के अनुसार मतगणना में पहले डाक मतपत्र (पोस्टल बैलट) की गिनती की जाएगी और आधे घंटे बाद इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में दर्ज मतों की गिनती शुरू होगी।

जिन 26 विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव होने हैं, वह बिहार, गुजरात, हरियाणा, झारखंड, महाराष्ट्र, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, कर्नाटक और तमिलनाडु में हैं।’’ हिमाचल प्रदेश की छह विधानसभा सीट - धर्मशाला, लाहौल-स्पीति, सुजानपुर, बड़सर, गगरेट और कुटलैहड़ के लिए एक जून को लोकसभा चुनाव के साथ मतदान होगा।

कांग्रेस के छह विधायकों सुधीर शर्मा, रवि ठाकुर, राजिंदर राणा, इंदर दत्त लखनपाल, चैतन्य शर्मा और देविंदर कुमार भुट्टो को सदन में उपस्थित रहने और बजट के दौरान सरकार के पक्ष में मतदान करने के लिए जारी व्हिप के उल्लंघन के सिलसिले में अयोग्य घोषित कर दिया गया था।

गुजरात के उन पांच विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव सात मई को होंगे, जहां से मौजूदा विधायक अपनी सीट छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए। गुजरात कांग्रेस के विधायक सी जे चावड़ा (बीजापुर), चिराग पटेल (खंभात), अरविंद लाडाणी (माणावदर), अर्जुन मोढवाडिया (पोरबंदर) और निर्दलीय विधायक धर्मेंद्र सिंह वाघेला (वाघोडिया) अपनी-अपनी सीट छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए।

हरियाणा में पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा खाली की गई करनाल सीट के लिए उपचुनाव 25 मई को होगा। खट्टर ने 14 मार्च को विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था और नए विधायक को लगभग सात महीने का कार्यकाल मिलेगा। बिहार की अगिआंव, उत्तर प्रदेश की दुद्धी और पश्चिम बंगाल की बारानगर विधानसभा सीट मतगणना जारी है। 

अगिआंव सीट भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी लेलिनवादी) विधायक मनोज मांजी को अयोग्य ठहराए जाने के बाद खाली हो गई थी। मांजी को नौ साल पुराने हत्या के मामले में दोषी पाया गया था और आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। बारानगर से तृणमूल कांग्रेस विधायक तापस रॉय ने भाजपा में शामिल होने के लिए इस्तीफा दे दिया।

दुद्धी से भाजपा विधायक राम दुलार को बलात्कार के मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद अयोग्य घोषित कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (सपा) विधायक शिव प्रताप यादव के निधन के बाद खाली हुई गैंसड़ी विधानसभा सीट पर उपचुनाव 25 मई को होगा। झारखंड की गांडेय सीट और उत्तर प्रदेश की लखनऊ पूर्व सीट पर मतगणना है।

गांडेय सीट झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) विधायक सरफराज अहमद के इस्तीफे के बाद खाली हुई है, जबकि लखनऊ पूर्व सीट भाजपा विधायक आशुतोष टंडन के निधन के कारण रिक्त हुई। उत्तर प्रदेश में ददरौल विधानसभा सीट और तेलंगाना में सिकंदराबाद छावनी सीट पर वोट की गिनती हो रही है। 

ये सीट भाजपा विधायक मानवेंद्र सिंह (दादरौल) और बीआरएस (भारत राष्ट्र समिति) विधायक लस्या नंदिता सयाना (सिकंदराबाद छावनी) के निधन के कारण रिक्त हुई हैं। कर्नाटक के शोरापुर और पश्चिम बंगाल के भगवानगोला में उपचुनाव सात मई को होंगे। शोरापुर सीट कांग्रेस विधायक राजा वेंकटप्पा नाइक के निधन और भगवानगोला सीट तृणमूल विधायक इदरीस अली के निधन के कारण खाली हुई थी।

राजस्थान की बागीदौरा सीट और महाराष्ट्र की अकोला पश्चिम सीट पर 26 अप्रैल को मतदान होगा। बागीदौरा सीट कांग्रेस विधायक महेंद्र जीत सिंह मालवीय के इस्तीफे के कारण खाली हुई हैं, जो भाजपा में शामिल हो गए हैं। अकोला पश्चिम सीट भाजपा विधायक गोवर्धन मांगीलाल शर्मा के निधन के कारण खाली हुई है।

त्रिपुरा की रामनगर सीट के लिए मतदान 19 अप्रैल को होगा जो भाजपा विधायक सुरजीत दत्ता के निधन के कारण रिक्त हुई। कांग्रेस विधायक एस विद्याधारिणी के इस्तीफे के कारण खाली हुई तमिलनाडु की विलावनकोड सीट पर भी 19 अप्रैल को उपचुनाव होगा।

टॅग्स :उपचुनावहिमाचल प्रदेशलोकसभा चुनाव परिणाम 2024लोकसभा चुनाव 2024
Open in App

संबंधित खबरें

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतHimachal Congress 2026: 12 नए उपाध्यक्ष और 27 महासचिवों की नियुक्ति?, 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए 18 माह कांग्रेस कार्यकारिणी, देखिए पूरी सूची

कारोबारHimachal Budget updates: दूध की कीमत में 10 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी, गाय दूध 61 और भैंस दूध 71 रुपये लीटर, देखिए मुख्य बातें

भारतरितेश नाइक, दाओचिर इम्चेन, चक्रवर्ती, वीरभद्रय्या चरंतिमठ और श्रीनिवास दासकारियप्पा होंगे बीजेपी प्रत्याशी, गोवा, कर्नाटक, नागालैंड और त्रिपुरा में उपचुनाव

भारतदिल्ली, हरियाणा और नोएडा में 4 दिन में दूसरी बार भारी बारिश और अटल सुरंग पर ताजा हिमपात, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत