लाइव न्यूज़ :

असम: युवती का आरोप- बुर्का की जगह जींस पहनने पर दुकानदार ने अपमानित किया, धक्का देकर बाहर निकाला

By विशाल कुमार | Updated: November 2, 2021 10:24 IST

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी राजेन सिंह ने कहा कि घटना 25 अक्टूबर की है. हमने मुख्य आरोपियों नूरुल अमीन, सफीकुल इस्लाम और रफीकुल इस्लाम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

Open in App
ठळक मुद्देमामला असम के बिश्वनाथ जिले है.लड़की के पिता ने विरोध करने पर पिटाई का आरोप लगाया.पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा.

गुवाहाटी:असम की एक युवती ने बुर्का के बजाय जींस पहनने पर कथित तौर पर एक दुकानदार नूरुल अमीन द्वारा अपमानित किए जाने और दुकान से धक्का देकर बाहर किए जाने की आरोप लगाया है.

एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, यह मामला असम के बिश्वनाथ जिले है. जहां पिछले हफ्ते जब लड़की के पिता घटना का विरोध दर्ज कराने गए तो दुकानदार और दो अन्य ने उन्हें भी प्रताड़ित किया. तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है.

लड़की ने कहा कि जब मैं दुकान पर पहुंची तो वृद्ध दुकानदार ने कहा कि अगर मैं जींस में उनके घर जाती, तो इसका उनके परिवार पर असर पड़ता क्योंकि उनकी बहू बुर्का या हिजाब पहनती है.

लड़की के पिता ने दुकानदार के परिजनों पर पिटाई का आरोप लगाते हुए कहा कि ये लोग लड़कियों को बुर्का और हिजाब पहनने के लिए मजबूर कर रहे हैं और असम में तालिबानी व्यवस्था लागू करना चाहते हैं.

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी राजेन सिंह ने कहा कि घटना 25 अक्टूबर की है. हमने मुख्य आरोपियों नूरुल अमीन, सफीकुल इस्लाम और रफीकुल इस्लाम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. परिवार के सदस्यों ने बिश्वनाथ चरियाली पुलिस स्टेशन में एक प्राथमिकी दर्ज कराई और शिकायत के आधार पर हमने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है.

टॅग्स :असमभारत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे