लाइव न्यूज़ :

असम राज्यसभा चुनाव 2025ः बीरेंद्र प्रसाद वैश्य और कणाद पुरकायस्थ पर दांव, एनडीए ने दिया टिकट, जीतेंगे निर्विरोध

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 8, 2025 14:33 IST

असम से दो राज्यसभा सीट पर अगप और उसकी सहयोगी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का कब्जा है।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्रीय मंत्री वैश्य ने लोकसभा में एक और राज्यसभा में दो कार्यकाल पूरे किए हैं।संसद के ऊपरी सदन में उनका दूसरा कार्यकाल इस महीने के अंत में समाप्त होने वाला है।कवींद्र पुरकायस्थ के बेटे कणाद पुरकायस्थ को अपना उम्मीदवार बनाया।

गुवाहाटीः असम गण परिषद (अगप) ने असम से राज्यसभा सीट के चुनाव के लिए अपने निवर्तमान सांसद बीरेंद्र प्रसाद वैश्य को फिर से अपना उम्मीदवार घोषित किया है। पार्टी के एक नेता ने यह जानकारी दी। पार्टी के महासचिव पी बरुआ ने कहा कि शनिवार देर रात पार्टी की केंद्रीय समिति के निर्णय के अनुसार वैश्य के नाम की घोषणा की गई। संसद के ऊपरी सदन के लिए असम की दो सीट पर चुनाव 19 जून को होने हैं और उसी दिन मतगणना होगी। पूर्व केंद्रीय मंत्री वैश्य ने लोकसभा में एक और राज्यसभा में दो कार्यकाल पूरे किए हैं।

संसद के ऊपरी सदन में उनका दूसरा कार्यकाल इस महीने के अंत में समाप्त होने वाला है। असम से दो राज्यसभा सीट पर अगप और उसकी सहयोगी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का कब्जा है। दोनों दलों ने एक-एक सीट पर उम्मीदवार उतारने का फैसला किया है। भाजपा ने राज्य सचिव और वरिष्ठ पार्टी नेता कवींद्र पुरकायस्थ के बेटे कणाद पुरकायस्थ को अपना उम्मीदवार बनाया।

बराक घाटी से पार्टी के नेता पुरकायस्थ वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री कबीर पुरकायस्थ के पुत्र हैं। असम से दो राज्यसभा सीट के लिए चुनाव 19 जून को होने हैं और उसी दिन मतगणना होगी। भाजपा ने पहले घोषणा की थी कि वह एक सीट के लिए उम्मीदवार उतारेगी और दूसरी सीट अपने सहयोगी दल असम गण परिषद (एजीपी) के लिए छोड़ेगी। खाली हो रही दो सीट भाजपा और एजीपी के पास थीं।

असम में दो और तमिलनाडु में छह राज्यसभा सीट के लिए चुनाव 19 जून को होगा। यह घोषणा निर्वाचन आयोग ने सोमवार को की। असम में दो और तमिलनाडु में छह राज्यसभा सीट क्रमशः जून और जुलाई में रिक्त होंगी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के पास 126 सदस्यीय असम विधानसभा में 84 सीट हैं।

असम से राज्यसभा सदस्य वीरेंद्र प्रसाद वैश्य (असम गण परिषद) और एम रंजन दास (भाजपा) की सीट खाली हो रही हैं। तमिलनाडु के छह सदस्यों - अंबुमणि रामदास (पट्टाली मक्कल काची), एन चंद्रशेखरन (अन्नाद्रमुक), मोहम्मद अब्दुल्ला (द्रमुक), एम षणमुगम (द्रमुक), पी विल्सन (द्रमुक) और वाइको (एमडीएमके) - का कार्यकाल 24 जुलाई को समाप्त हो रहा है।

इन चुनावों से राज्यसभा के राजनीतिक समीकरणों पर कोई फर्क पड़ने की संभावना नहीं है। निर्वाचन आयोग ने कहा कि राज्यसभा चुनाव के लिए अधिसूचना 2 जून को जारी की जाएगी। मतगणना उसी दिन होगी। नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 9 जून है। यदि नामांकन पत्र दाखिल करने वालों की संख्या रिक्त होने वाली सीट की संख्या के बराबर होगी तो परिणाम उसी दिन घोषित किए जा सकते हैं।

अगले वर्ष असम और तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव होने हैं और राज्य में गठबंधन सहयोगियों की भूमिका जैसे राजनीतिक समीकरणों का उम्मीदवारों के चयन में प्रभाव दिखने की उम्मीद है। तमिलनाडु में खाली हो रही छह सीट में से तीन द्रमुक और एक उसके गठबंधन सहयोगी एमडीएमके के पास है।

अन्य दो सीट अन्नाद्रमुक और उसके गठबंधन सहयोगी पीएमके के पास हैं। भाजपा का एक वर्ग तमिलनाडु भाजपा के पूर्व प्रमुख के. अन्नामलाई के लिए राज्यसभा सीट की पैरवी कर रहा है। भाजपा राज्य में अन्नाद्रमुक की गठबंधन सहयोगी है, जिसके नेतृत्व का पूर्व में अन्नामलाई के साथ टकराव था। 236 सदस्यीय तमिलनाडु विधानसभा में भाजपा के चार सदस्य हैं। असम में दो सीट भाजपा और उसकी सहयोगी असम गण परिषद के पास हैं और आगामी राज्यसभा चुनाव में स्थिति बदलने की संभावना नहीं है।

टॅग्स :असमराज्यसभा चुनावBJPकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारतबिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र हुआ अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित, पक्ष और विपक्ष के बीच देखने को मिली हल्की नोकझोंक

भारतकौन थे स्वराज कौशल? दिवंगत भाजपा नेता सुषमा स्वराज के पति का 73 साल की उम्र में हुआ निधन

भारतझारखंड में संभावित सियासी उलटफेर की खबरों पर कोई भी नेता खुलकर बोलने को नहीं है तैयार, सियासी गलियारे में अटकलों का बाजार है गरम

भारतSanchar Saathi App: विपक्ष के आरोपों के बीच संचार साथी ऐप डाउनलोड में भारी वृद्धि, संचार मंत्रालय का दावा

भारत अधिक खबरें

भारतIndiGo Crisis: सरकार ने हाई-लेवल जांच के आदेश दिए, DGCA के FDTL ऑर्डर तुरंत प्रभाव से रोके गए

भारतBihar: तेजप्रताप यादव ने पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ कुमार दास के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

भारतबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम हुआ लंदन के वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज, संस्थान ने दी बधाई

भारत‘पहलगाम से क्रोकस सिटी हॉल तक’: PM मोदी और पुतिन ने मिलकर आतंकवाद, व्यापार और भारत-रूस दोस्ती पर बात की

भारतIndiGo Flight Cancel: इंडिगो संकट के बीच DGCA का बड़ा फैसला, पायलटों के लिए उड़ान ड्यूटी मानदंडों में दी ढील