लाइव न्यूज़ :

असम : टीकाकरण करा चुके अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए ऑफलाइन कक्षाएं शुरू

By भाषा | Updated: September 6, 2021 18:01 IST

Open in App

गुवाहाटी, छह सितंबर असम में टीकाकरण करा चुके उच्चतर माध्यमिक, स्नातक, स्नातकोत्तर और प्रौद्योगिकी संस्थानों के अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए सोमवार से ऑफलाइन कक्षाएं दोबारा शुरू की गईं। यह जानकारी राज्य के शिक्षा मंत्री रनोज पेगू ने दी।

शिक्षा मंत्री ने इसके साथ ही स्पष्ट किया कि केवल टीकाकरण करा चुके विद्यार्थियों को ही ऑफलाइन कक्षाओं में शामिल होने की अनुमति दी गई है। गौरतलब है कि कोविड-19 की दूसरी लहर की वजह से राज्य के सरकारी और निजी शिक्षण संस्थान अप्रैल मध्य से ही बंद हैं।

पेगू ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘कक्षाओं का संचालन हमारे विभाग द्वारा कोविड-19 से बचाव के लिए जारी मानक परिचालन प्रक्रिया (एसओपी) के तहत होगा जिसे स्वास्थ्य विभाग की ओर से कक्षाओं को शुरू करने के लिए जारी दिशानिर्देश के अनुरूप बनाया गया है।’’

प्राथमिक और उच्च माध्यमिक स्कूलों को खोलने के सवाल पर पेगू ने कहा कि अब तक इसपर फैसला नहीं किया गया है और स्थिति पर करीब से नजर रखी जा रही है।

शिक्षा विभाग की ओर से जारी एसओपी के मुताबिक केवल 18 साल से अधिक उम्र के उन्हीं विद्यार्थियों को ऑफलाइन कक्षा में शामिल होने की अनुमति दी जाएगी जिन्होंने टीके की कम से कम एक खुराक ली है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

स्वास्थ्यहोम्योपैथी: विज्ञान और दर्शन का संगम

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

भारत अधिक खबरें

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा