लाइव न्यूज़ :

असम: ब्लैक मार्केट में 40 लाख रुपये किलो तक बिकती है गैंडे की सींग, तस्करी करने वाले गिरोह को पुलिस ने दबोचा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 26, 2021 22:07 IST

गैंडों की हत्या कर उनके सींग की तस्करी करने के मामले में असम पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. असम पुलिस ने गिरफ्तार किए गए तस्करों के कब्जे से गैंडे का एक सींग भी जब्त किया है. असम में कांजीरंग नेशनल पार्क में बड़ी संख्या में गैंडे पाए जाते हैं. यहां तस्कर गैंडों को मारकर उनकी सींग निकालकर उसे अंतर्राष्ट्रीय ब्लैक मार्केट में बेच देते हैं.   

Open in App

गैंडों की हत्या कर उनके सींग की तस्करी करने के मामले में असम पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. असम पुलिस ने गिरफ्तार किए गए तस्करों के कब्जे से गैंडे का एक सींग भी जब्त किया है. असम में कांजीरंग नेशनल पार्क में बड़ी संख्या में गैंडे पाए जाते हैं. यहां तस्कर गैंडों को मारकर उनकी सींग निकालकर उसे अंतर्राष्ट्रीय ब्लैक मार्केट में बेच देते हैं.   

इस मामले में वन विभाग और पुलिस को बड़ी सफलता है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पकड़े गए आरोपियों की पुलिस को काफी दिनों से तलाश थी. लेकिन गुरूवार को पुलिस को बड़ी सफलता मिली जब उन्होंने आरोपियों को रंगे हाथों दबोच लिया. 

बता दें कि इससे पहले गैंडों के सींग तस्करी के आरोप में काजीरंगा के एक वनकर्मी और एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार किया था. बता दें कि गैंडे के एक किलो सींग की कीमत ब्लैक मार्केट में 30 से 40 लाख रुपए तक है. ये सींग चीन और कोरिया जैसे देशों में 60 लाख रुपये तक बिकती है. 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, गैंडे के सींग से यौनवर्द्धक दवाईयां बनाई जाती है. इसके साथ ही इसका इस्तेमाल कैंसर की दवा बनाने में किया जाता है. गैंडे के सींग से बनी दवाओं का इस्तेमाल बुखार, गठिया, लूमेटिज्म और जोड़ों के दर्द को दूर करने में भी किया जाता है.

टॅग्स :असमAssam Police
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतBJP's Assam Manifesto: भाजपा ने असम में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने और "लव जिहाद" को खत्म करने का वादा किया

भारत40 लाख लखपति बाईदेवियों का सृजन?, ओरुनोदोई योजना के तहत 3000 रुपये?, भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ में 31 वादे

भारतसोनितपुरः एम्बुलेंस और ट्रक की टक्कर, 6 की मौत और 2 घायल, राष्ट्रीय राजमार्ग 15 पर दुर्घटना

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर