लाइव न्यूज़ :

Breaking: असम में भूस्खलन से तीन अलग-अलग जिलों में 20 लोगों की मौत, कई घायल

By पल्लवी कुमारी | Updated: June 2, 2020 14:45 IST

असम में यह दर्दनाक हादसा आज सुबह (2 जून) हुआ। असम के तीन जिले कछार, हैलाकांडी और करीमगंज में भूस्खलन ने तबाही मचाई है।

Open in App
ठळक मुद्देमरने वाले 20 लोगों में हैलाकांडी जिले में भूस्खलन से सात लोगों की मौत हुई है।  असम के कचर जिले के एक इलाके में भूस्खलन की चपेट में आने से 7 लोगों की मौत हुई है और करीमगंज जिले में 6 की मौत हुई है।

गुवाहाटी:असम के कछार, हैलाकांडी और करीमगंज जिलों में भूस्खलन से कुल 20 लोगों की मौत हुई है और कईयों के घायल होने की खबर है। मरने वालों में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल हैं। घटनाएं दक्षिणी असम के तीन जिलों में आज (2 जून) सुबह हुई है। इस हादसे में दर्जन भर लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मरने वाले 20 लोगों में हैलाकांडी जिले में भूस्खलन से सात लोगों की मौत हुई है। दमकल विभाग ने बताया है कि असम के करीमगंज जिले में भूस्खलन के कारण छह लोगों की मौत हो गई और दस लोग घायल हो गए हैं। असम के कचर जिले के एक इलाके में भूस्खलन की चपेट में आने से 7 लोगों की मौत हुई है। खबर में अधिक जानकारी आनी बाकी है।

महाराष्ट्र और गुजरात में ‘निसर्ग’ तूफान को लेकर अलर्ट जारी

महाराष्ट्र और गुजरात की ओर बढ़ रहे तूफान ‘निसर्ग’ के मद्देनजर दोनों राज्यों में अलर्ट जारी किया गया है। दोनों राज्यों के तटीय जिलों में NDRF ने अपनी 33 टीमें तैनात की हैं। एनडीआरएफ की एक टीम में करीब 45 जवान होते हैं और वे पेड़ तथा खंभे काटने की मशीन, संचार उपकरण, छोटी नौकाओं और मूलभूत चिकित्सा शाखा से लैस होती है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि तूफान के तीन जून को दक्षिण गुजरात और उत्तरी महाराष्ट्र के तट से होकर गुजरने का अनुमान है। आईएमडी ने बताया कि जब तूफान तीन जून की शाम तट से गुजरेगा, उस समय 105 से 110 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। दक्षिण गुजरात और तटीय महाराष्ट्र में भारी वर्षा होने का भी अनुमान है। 

पश्चिम बंगाल में चक्रवात ‘अम्फान’ ने पिछले महीने मचाई तबाही,  98 लोगों की हुई थी मौत

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बताया है कि राज्य चक्रवात ‘अम्फान’ के कारण 98 लोगों की मौत हो गई है। ममता बनर्जी ने कहा, इस आपदा में अपनी जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को हम रुपये भेज रहे हैं।’’ उन्होंने कहा कि चक्रवात में मारे गये लोगों के परिजनों को ढाई-ढाई लाख रुपये दिये जायेंगे जबकि गंभीर रूप से घायल लोगों को 50 हजार रुपये और मामूली रूप से घायलों को 25-25 हजार रुपये दिए जाएंगे। 

पीएम नरेंद्र मोदी ने भी  चक्रवात ‘अम्फान’ के प्रभावित इलाकों का दौरा किया था। पीएम मोदी ने तूफान में मारे गए प्रत्येक व्यक्ति के परिवारों के लिए दो-दो लाख रुपये और घायलों के लिए 50-50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि की भी घोषणा की थी।

टॅग्स :भूस्खलनअसम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतBJP's Assam Manifesto: भाजपा ने असम में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने और "लव जिहाद" को खत्म करने का वादा किया

भारत40 लाख लखपति बाईदेवियों का सृजन?, ओरुनोदोई योजना के तहत 3000 रुपये?, भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ में 31 वादे

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप