लाइव न्यूज़ :

असम सरकार दिमासा कछारी राजवंश की विरासत को संरक्षित करेगी: मुख्यमंत्री

By भाषा | Updated: September 19, 2021 20:07 IST

Open in App

गुवाहाटी, 19 सितंबर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने रविवार को कहा कि राज्य सरकार 18वीं सदी के दिमासा कछारी राजवंश की विरासत को संरक्षित करेगी और कछार जिले में सिल्चर शहर से 25 किलोमीटर दूर खासपुर में इसकी आखिरी राजधानी को विकसित करेगी।

दिमासा शासन की शुरुआत में दीमापुर, कछारी राजवंश की राजधानी हुआ करती थी, जिसे बाद में मालीबंग में स्थानांतरित कर दिया गया, जो अब असम के दीमा हसाओ जिले में है। खासपुर की यात्रा के दौरान सरमा ने कहा कि राज्य सरकार दिमासा कछारी राजवंश की विरासत को संरक्षित करने और खासपुर को एक आकर्षक पर्यटन स्थल बनाने के लिए 100 बीघा (25 एकड़) भूमि पर एक परियोजना शुरू करेगी।

एक बयान में मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का संस्कृति विभाग राज्य की विरासत के संरक्षण के लिए कदम उठाएगा। सूर्य द्वार, सिंह द्वार, मुख्य द्वार, राजा का मंदिर, कछारी रानी के नाम पर बने रानी चंद्रभा हसनु पार्क इस स्थान पर स्थित अवशेषों में से हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार समुदाय के कल्याण के लिए बर्मन दिमासा कछारी विकास परिषद को मजबूत करने के लिए कदम उठाएगी। बयान में कहा गया है कि सरमा ने खासपुर में राजवंश के स्मारकों का दौरा किया, जो दिमासा कछार की विशिष्ट वास्तुकला की गवाही देते हैं। बाद में मुख्यमंत्री ने सिल्चर सर्किट हाउस परिसर में दिमासा कछारी राजवंश के अंतिम राजा गोबिंद चंद्र नारायण हसनु की एक प्रतिमा का अनावरण किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट2022 के बाद दूसरा मौका, एक सीजन में पहले 2 मैच में हार?, 6 बार पंजाब किंग्स के खिलाफ सीएसके ने बनाए 200 से अधिक रन

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'