लाइव न्यूज़ :

असम: रेलवे ट्रेक पार कर रहे चार हाथियों की गुवाहाटी एक्सप्रेस की चपेट में आने से दर्दनाक मौत

By IANS | Updated: February 11, 2018 16:31 IST

लोगों ने बताया कि हाथियों को वहां से गुजरते देख उन्होंने ट्रेन संचालक को रफ्तार धीमी करने के संकेत देने की कोशिश की थी।

Open in App

असम में रेलवे ट्रैक पार करने की कोशिश कर रहे चार हाथियों की तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आने से कटकर मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। पूर्वोत्तर फ्रंटियर रेलवे (एनएफआर) के प्रमुख जन संपर्क अधिकारी पी.जे. शर्मा ने रविवार को बताया कि यह घटना शनिवार देर रात हुई। 

हवाईपुर रेलवे स्टेशन के पास हाथियों का झुंड जब रेलवे ट्रैक पार कर रहा था, तभी वे वहां से गुजर रही गुवाहाटी-शिलचर एक्सप्रेस की चपेट में आ गए, जिससे चार हाथियों की मौके पर ही मौत हो गई। 

स्थानीय लोगों का दावा है कि दुर्घटना स्थल एक चिन्हित हाथी कॉरिडोर है। उन लोगों ने आरोप लगाया कि हाथियों को वहां से गुजरते देख उन्होंने लोको पायलट को ट्रेन की रफ्तार धीमी करने के संकेत देने की कोशिश की थी। बावजूद इसके ट्रेन की रफ्तार धीमी नहीं गई और हाथियों की दर्दनाक मौत हो गई।

टॅग्स :असमहाथीरेल हादसा
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतBJP's Assam Manifesto: भाजपा ने असम में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने और "लव जिहाद" को खत्म करने का वादा किया

भारत40 लाख लखपति बाईदेवियों का सृजन?, ओरुनोदोई योजना के तहत 3000 रुपये?, भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ में 31 वादे

स्वास्थ्यहम जिन्हें मानते हैं असभ्य या सभ्य, हकीकत कहीं उलट तो नहीं!

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos