असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल के हेलीकॉप्टर की कराई गई आपात लैंडिगई, बाल-बाल बचे
By भाषा | Published: September 23, 2019 09:08 PM2019-09-23T21:08:09+5:302019-09-23T21:08:09+5:30
मुख्यमंत्री अपने मीडिया सलाहकार ऋषिकेश गोस्वामी और जिला पुलिस अधीक्षक मोंटू ठाकुरिया के साथ हेलीकॉप्टर में सवार थे।
असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल को ले जा रहे एक हेलीकॉप्टर को उड़ान भरने के बाद दिक्कत के चलते यहां लीलाबाड़ी हवाई अड्डे पर आपात स्थिति में उतारना पड़ा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री सही सलामत हैं।
गुवाहाटी से लखीमपुर आ रहे सोनोवाल उस समय बाल-बाल बच गए जब हेलीकॉप्टर के पायलट को घने बादलों के कारण असम-अरुणाचल प्रदेश की सीमा के पास बांदरदेवा में कुछ पहाड़ियों को पार करना मुश्किल हो गया। अधिकारियों ने कहा कि पायलट ने ऊंचाई बढ़ाने की कोशिश की लेकिन हेलीकॉप्टर को तीन चक्कर मारने पड़े।
A helicopter carrying Assam Chief Minister Sarbananda Sonowal made an emergency landing at Lilabari Airport in Lakhimpur, due to bad weather, earlier today. (File pic) #Assampic.twitter.com/eXNBjVoKgf
— ANI (@ANI) September 23, 2019
इसके बाद लीलाबाड़ी हवाई अड्डे पर हेलीकॉप्टर की सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। मुख्यमंत्री अपने मीडिया सलाहकार ऋषिकेश गोस्वामी और जिला पुलिस अधीक्षक मोंटू ठाकुरिया के साथ हेलीकॉप्टर में सवार थे।