लाइव न्यूज़ :

असम के मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कोविड के उच्च संक्रमण दर वाले जिलों में ड्रोन का उपयोग करने को कहा

By भाषा | Updated: July 11, 2021 21:01 IST

Open in App

गुवाहाटी, 11 जुलाई असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने रविवार को अधिकारियों से राज्य के उन नौ जिलों में ड्रोन तैनात करने के लिए कहा, जहां कोविड की संक्रमण दर अधिक है। इस कदम से उन स्थानों की निगरानी हो सकेगी, जहां भीड़ इकट्ठा होती है।

उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को लोगों में जागरूकता पैदा करने के लिए गांवों का दौरा करने के साथ ही कर्फ्यू सहित कोविड संबंधी दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने को भी कहा।

सरमा ने नौ जिलों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस से महामारी की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की और अधिकारियों को लोगों के एकत्र होने के स्थानों की पहचान करने तथा जिलों में रोकथाम के उपायों को सख्ती से लागू करने के लिए कहा।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री केशव महंत भी इस समीक्षा बैठक में उपस्थित थे। बैठक में बिश्वनाथ, डिब्रूगढ़, गोलाघाट, जोरहाट, कामरूप (मेट्रो), लखीमपुर, नगांव, सोनितपुर और शिवसागर जिलों की समीक्षा की गयी।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को ड्रोन के माध्यम से उन जगहों की पहचान करने को कहा, जहां लोग बड़ी संख्या में बाहर आ रहे हैं ताकि जरूरी कदम उठाए जा सकें। उन्होंने सभी जिलों में टीकाकरण को तेज करने पर भी जोर दिया।

मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ अधिकारियों को उन गांवों का दौरा करने का भी निर्देश दिया, जहां बाजारों में लोगों की भीड़ हो रही है ताकि उन्हें एकत्र होने से रोका जा सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट2022 के बाद दूसरा मौका, एक सीजन में पहले 2 मैच में हार?, 6 बार पंजाब किंग्स के खिलाफ सीएसके ने बनाए 200 से अधिक रन

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'