लाइव न्यूज़ :

असम : सोशल मीडिया पर फर्जी दावे के आरोप में हिमंत बिस्व सरमा के खिलाफ मामला दर्ज

By भाषा | Updated: November 10, 2020 20:47 IST

Open in App

गुवाहाटी, 10 नवंबर असम के ताकतवर मंत्री हिमंत बिस्व सरमा के खिलाफ सोशल मीडिया पर फर्जी दावा करके विभिन्न समूहों के बीच वैमनस्य को बढ़ावा देने के आरोप में एक मामला दर्ज किया गया है। कुछ दिन पहले सरमा ने सोशल मीडिया पर आरोप लगाया था कि सिलचर हवाईअड्डे पर एआईयूडीएफ समर्थकों ने ''पाकिस्तान जिंदाबाद'' के नारे लगाए। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि कांग्रेस की शिकायत के आधार पर गुवाहाटी के भांगागढ पुलिस थाने में सोमवार को मामला दर्ज किया गया।

सरमा और भाजपा के कई नेताओं ने पांच नवंबर को आरोप लगाया था कि सिलचर हवाईअड्डे पर एआईयूडीएफ के अध्यक्ष बदरुद्दीन अजमल के समर्थकों ने ''पाकिस्तान जिंदाबाद'' के नारे लगाए। हालांकि, विपक्षी दल ने इस आरोप को खारिज किया है।

एआईयूडीएफ ने दावा किया था कि पार्टी की छवि खराब करने के लिए भाजपा ने अजीज खान जिंदाबाद के नारे को तोड़-मरोड़कर पेश किया। खान पार्टी के एक विधायक हैं, जोकि इस कथित घटना के समय अजमल के साथ थे।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने पीटीआई-भाषा से कहा, '' संबंधित धाराओं में एक मामला दर्ज किया गया है। हम कानून के मुताबिक मामले की जांच करेंगे।''

सरमा ने फेसबुक पर लिखा था, '' इन कट्टरपंथी देशद्रोही लोगों की बेशर्मी देखिए जो कि सांसद बदरुद्दीन अजमल के स्वागत के दौरान पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगा रहे हैं। यह साफ तौर पर कांग्रेस का पर्दाफाश करता है, जोकि गठबंधन के जरिए ऐसी ताकतों को बढ़ावा दे रही है। हमें इनसे लड़ना होगा। जय हिंद।''

कांग्रेस की प्रदेश इकाई के महासचिव राजन बोरा द्वारा दायर शिकायत में आरोप लगाया कि सरमा को ''सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील टिप्पणियां'' करने की ''आदत'' है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए