लाइव न्यूज़ :

असम मंत्रिमंडल ने कक्षा 10 और 12 के लिए बोर्ड परीक्षा नहीं कराने का सुझाव दिया

By भाषा | Updated: June 16, 2021 20:20 IST

Open in App

गुवाहाटी, 16 जून असम मंत्रिमंडल ने राज्य में कोविड-19 की स्थिति को देखते हुए कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षाएं आयोजित नहीं करने का सुझाव दिया है। इस संबंध में अंतिम निर्णय, शिक्षा विभाग और अन्य हितधारकों के बीच शुक्रवार को होने वाली बैठक में लिया जाएगा।

मुख्यमंत्री हेमंत विश्व सरमा की अध्यक्षता में हुई बैठक के बाद जल संसाधन मंत्री पीजूष हजारिका ने संवाददाताओं से कहा, “मंत्रिमंडल ने सुझाव दिया कि राज्य में संक्रमण की दर को देखते हुए ‘हाई स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट’, उच्च मदरसा और उच्चतर माध्यमिक की परीक्षाएं आयोजित करवाना संभव नहीं होगा।”

सरमा ने गत सप्ताह कहा था कि बोर्ड परीक्षाओं की तारीख की घोषणा जल्दी ही की जाएगी लेकिन परीक्षा तभी होगी जब संक्रमण की दर दो प्रतिशत से कम होगी। असम में मंगलवार को संक्रमण की दर 2.57 प्रतिशत थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

स्वास्थ्यहोम्योपैथी: विज्ञान और दर्शन का संगम

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

भारत अधिक खबरें

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा