लाइव न्यूज़ :

असम: BJP को लग सकता है झटका, CM सोनोवाल को पार्टी छोड़कर आने पर कांग्रेस दे रही है ये ऑफर

By भाषा | Updated: January 13, 2019 11:05 IST

असम विधानसभा में भाजपा के 61, कांग्रेस के 25, अगप के 14, एआईयूडीएफ के 13, बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट के 12 विधायक हैं।

Open in App

असमकांग्रेस के नेता देबब्रत सैकिया ने शनिवार को असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल को भाजपा छोड़ने और उनकी पार्टी के समर्थन से नयी सरकार बनाने की पेशकश की।

उधर, असम गण परिषद (अगप) ने कहा कि नागरिकता संशोधन विधेयक रद्द किये जाने पर वह भाजपा के साथ गठबंधन बहाल कर सकती है।

असम विधानसभा में नेता विपक्ष सैकिया ने यहां एक स्थानीय टीवी चैनल से कहा, "विरोध प्रदर्शनों को बढावा दे रहे नागरिकता संधोधन विधेयक के चलते राज्य में पैदा हुए मौजूदा हालात के मद्देनजर सर्बानंद सोनोवाल को भाजपा छोड़ देनी चाहिये और कम से कम अपने 40 विधायकों के साथ ही बाहर आ जाना चाहिए।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘हम सोनोवाल को ही फिर से असम का मुख्यमंत्री बनवा देंगे। 126 सदस्यीय सदन (विधानसभा) में हमारे पास 25 विधायक हैं। हम नयी सरकार बनाने के लिए अगप और अन्य दलों का समर्थन ले सकते हैं ।’’ 

विधानसभा में भाजपा के 61, कांग्रेस के 25, अगप के 14, एआईयूडीएफ के 13, बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट के 12 विधायक हैं। 

टॅग्स :असमसर्बानंद सोनोवालभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह