लाइव न्यूज़ :

असम और मिजोरम ने सीमा पर संघर्ष को लेकर वार्ता की, लोगों के बीच विश्वास बहाली पर दिया जोर

By भाषा | Updated: October 20, 2020 06:58 IST

असम सरकार ने एक बयान में बताया है कि दोनों पक्षों ने अंतरराज्यीय सीमा पर शांति सुनिश्चित करने का संकल्प लिया। अधिकारियों ने सीमा पर शांति कायम करने के लिए विश्वास बहाली के कदम उठाने का फैसला किया।

Open in App
ठळक मुद्देअसम और मिजोरम के अधिकारियों ने कछार जिले के लैलापुर में सोमवार को वार्ता की। इसके नजदीक ही अंतरराज्यीय सीमा है जहां हिंसक संघर्ष में कई लोग जख्मी हो गए थे।

सिलचर: असम और मिजोरम के अधिकारियों ने कछार जिले के लैलापुर में सोमवार को वार्ता की। इसके नजदीक ही अंतरराज्यीय सीमा है जहां हिंसक संघर्ष में कई लोग जख्मी हो गए थे। अधिकारियों ने बताया कि कछार के पुलिस अधीक्षक भंवरलाल मीणा ने वार्ता में असम के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया जबकि मिजोरम के दल की अगुवाई कोलासिब के पुलिस प्रमुख वनलालफाका राल्ते ने की।

असम सरकार ने एक बयान में बताया है कि दोनों पक्षों ने अंतरराज्यीय सीमा पर शांति सुनिश्चित करने का संकल्प लिया। अधिकारियों ने सीमा पर शांति कायम करने के लिए विश्वास बहाली के कदम उठाने का फैसला किया। इसके अलावा फंसे हुए ट्रकों की आवाजाही और उन्हें एक जगह से दूसरी जगह तक सुरक्षा देने के लिए कदम उठाने का भी फैसला किया। असम सरकार के अधिकारियों ने बताया कि देर शाम तक ट्रकों की आवाजाही सुचारू रूप से सुनिश्चित करने के लिए कोशिश जारी थीं।

मिजोरम में गृह विभाग में अतिरिक्त सचिव रामदिनलियानी ने कहा कि राज्य के मुख्य सचिव लालनुमाविया चुऔंगो ने सेंट्रल मिजो एसोसिएशन (सीवाईएमए) और छात्र संगठनों के साथ दोपहर में बैठक की थी और उनसे कहा था कि वे राज्य के बाहर से आने वाले ट्रकों और उनके चालकों की सुरक्षा का आश्वासन दें। इसके बाद सीवाईएमए और अन्य छात्र संगठनों एमजेडपी और एमएसयू ने एक बयान जारी कर ट्रक चालकों को मिजोरम में सुरक्षा का आश्वासन दिया। अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। उन्होंने बताया कि शनिवार रात दोनों राज्यों के लोगों के बीच हिंसक झड़प हो गई थी। 

टॅग्स :असममिजोरम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतBJP's Assam Manifesto: भाजपा ने असम में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने और "लव जिहाद" को खत्म करने का वादा किया

भारत40 लाख लखपति बाईदेवियों का सृजन?, ओरुनोदोई योजना के तहत 3000 रुपये?, भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ में 31 वादे

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए