लाइव न्यूज़ :

अंतरराज्यीय सीमा विवादों को सुलझाने के लिए दिसंबर अंत तक कदम उठाएंगे असम और मेघालय

By भाषा | Updated: November 16, 2021 16:03 IST

Open in App

गुवाहाटी, 16 नवंबर असम और मेघालय ने मंगलवार को घोषणा की कि वे इस साल के अंत तक कम से कम छह इलाकों में अंतरराज्यीय सीमा विवादों को सुलझाने के लिए जरूरी कदम उठाएंगे।

यहां संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा और मेघालय के उनके समकक्ष कोनराड संगमा ने कहा कि समाधान निकालने के लिए पूर्व में गठित की गई सीमा समितियां 30 नवंबर तक अपनी रिपोर्ट सौंप देंगी।

इससे पहले सुबह दोनों मुख्यमंत्रियों ने कामरूप जिले के लंगपिह में एक विवादित स्थल का दौरा किया।

संगमा ने कहा, “समितियां अपनी-अपनी राज्य सरकारों के समक्ष रिपोर्ट रखेंगी जो फिर विभिन्न पक्षों से बात करेंगी। इसके बाद, एक साफ तस्वीर सामने आएगी और अंतिम बयान जारी किया जाएगा।”

सरमा ने बताया कि दोनों राज्यों ने कामरूप, कामरूप महानगरीय क्षेत्र और हैलाकांडी जिलों में 12 विवादित स्थलों में से छह पर समस्याओं के निपटारे के लिए तीन-तीन समितियां बनाई हैं।

उन्होंने कहा, “पहले चरण में, हम छह स्थानों पर समस्या सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं। हम 30 दिसंबर तक अंतिम बयान जारी करने की योजना बना रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया