लाइव न्यूज़ :

योगी से पूछेंगे कि कुम्भ मेला करा रहे हैं या फिर व्यवसाय कर रहे हैं : पायलट बाबा

By भाषा | Updated: January 6, 2019 22:22 IST

कुम्भ नगरी में सेक्टर 14 में अपने शिविर में विशेष बातचीत में पायलट बाबा ने कहा, “हम सन 82 से कुम्भ मेला में शिविर लगा रहे हैं और हमें चार लाख वर्ग फुट से अधिक क्षेत्र मिलता रहा है।” 

Open in App

कुम्भ मेला क्षेत्र में शिविर के लिए जमीन आवंटन घटाकर करीब आधा किए जाने से व्यथित पायलट बाबा ने रविवार को कहा कि वह मुख्यमंत्री से पूछेंगे कि कुम्भ मेला करा रहे हैं या फिर व्यवसाय कर रहे हैं।

कुम्भ नगरी में सेक्टर 14 में अपने शिविर में पीटीआई भाषा के साथ विशेष बातचीत में पायलट बाबा ने कहा, “हम सन 82 से कुम्भ मेला में शिविर लगा रहे हैं और हमें चार लाख वर्ग फुट से अधिक क्षेत्र मिलता रहा है।” 

उन्होंने कहा, “इस बार मेला का क्षेत्रफल बढ़ने के बावजूद हमारे शिविर के लिए भूमि आवंटन घटाकर आधा कर दिया गया है। शिविर के पास की जमीन पंडों को आवंटित कर दी गई है और कमाल की बात है कि ये पंडे जमीन बेच रहे हैं।” 

पायलट बाबा ने कहा, “मैंने उत्तराखंड के मुख्य सचिव से लेकर भाजपा के नेताओं तक से कहा लेकिन मेला अधिकारी किसी की नहीं सुन रहे। मेलाधिकारी हर बार शिविर आने का आश्वासन देते हैं, लेकिन आते नहीं हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुझे जानते हैं.. मैं उनसे पूछूंगा कि मेला करा रहे हैं या व्यवसाय कर रहे हैं।” 

उन्होंने कहा, “हम यहां शांति का प्रसार करने आए हैं.. हमारे लोग कुत्ता-बिल्ली नहीं हैं, जो इन अधिकारियों के पीछे घूमें। इस शिविर में विदेशों से करीब 2,000 भक्त आएंगे जिनके रहने के लिए हम अपने खर्च से डबल स्टोरी आवास बनवा रहे हैं। यज्ञ के लिए, भंडारे के लिए भोजन बनाने की जगह नहीं है।” 

मेलाधिकारी विजय किरण आनंद से फोन से कई बार संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन मेलाधिकारी ने फोन नहीं उठाया।

टॅग्स :कुम्भ मेला
Open in App

संबंधित खबरें

भारतVideo: कुंभ मेला फेम मोनालिसा ने परिवार की मर्ज़ी के खिलाफ मुस्लिम बॉयफ्रेंड से की शादी, पुलिस से मांगी थी मदद

पूजा पाठत्रयंबकेश्वर-नासिक 2027 सिंहस्थ कुंभ मेलाः पुरोहित-कनिष्ठ सहायक पुरोहित पाठ्यक्रम शुरू, हर वर्ग सदस्य कर सकते कोर्स?, जानिए योग्यता और आयु सीमा

पूजा पाठHaridwar Ardh Kumbh 2027: अखाड़ा परिषद ने शाही स्नान का कार्यक्रम घोषित किया, तैयारियां जारी

पूजा पाठKumbh Mela: प्रयागराज के बाद अब कहां और कब लगेगा कुंभ मेला? जानें यहां

भारतNashik Simhastha Kumbh Mela 2027: एआई से भीड़ को कंट्रोल करेंगे सीएम देवेंद्र फडणवीस?, नासिक सिंहस्थ कुंभ मेले को लेकर बुलाई बैठक

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल