लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी की जगह अशोक गहलोत हो सकते हैं कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष, जल्द होगी घोषणा

By धीरेंद्र जैन | Updated: June 20, 2019 20:01 IST

सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री गहलोत के नाम पर कांग्रेस पार्टी ने मुहर लगा दी है और अब किसी भी समय उनके नाम की औपचारिक घोषणा हो सकती है। इसके साथ ही यह भी तय हो गया है कि कांग्रेस का अध्यक्ष गांधी परिवार से नहीं होगा।

Open in App
ठळक मुद्देबुधवार (19 जून) को राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई देने पहुंचे गहलोत ने उनसे कांग्रेस अध्यक्ष पद पर बने रहने की बात कही थी।लोकसभा चुनाव की करारी हार के बाद राहुल गांधी ने कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था।

लोकसभा चुनाव परिणामों के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा इस्तीफा दिये जाने के बाद से कांग्रेस के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम को लेकर अटकलों का बाजार गर्म था, लेकिन अब इस पर विराम के संकेत मिले हैं और खबर है कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोतराहुल गांधी के स्थान पर राष्ट्रीय अध्यक्ष की कमान संभालेंगे। उनके नाम की घोषणा जल्द ही होने की संभावना है। 

सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री गहलोत के नाम पर कांग्रेस पार्टी ने मुहर लगा दी है और अब किसी भी समय उनके नाम की औपचारिक घोषणा हो सकती है। इसके साथ ही यह भी तय हो गया है कि कांग्रेस का अध्यक्ष गांधी परिवार से नहीं होगा। 

बुधवार को राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई देते हुए मुख्यमंत्री ने उनसे अध्यक्ष पद पर बने रहने का आग्रह किया था लेकिन राहुल अब कांग्रेस अध्यक्ष पद पर नहीं बने रहना चाहते और उन्होंने पूर्व में ही यह साफ कर दिया था कि प्रियंका गांधी के नाम पर अध्यक्ष पद के लिए विचार नहीं होगा। इसके पीछे कांग्रेस की मंशा यह रही होगी कि विरोधी पार्टी कांग्रेस को वंशवाद के मुद्दे पर हमेशा से घेरती आई है। अशोक गहलोत के रूप में गैर गांधी परिवार का अध्यक्ष बनने से इस पर हमेशा के लिए विराम लग जाएगा।

टॅग्स :कांग्रेसअशोक गहलोतराहुल गांधीसोनिया गाँधीप्रियंका गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारत अधिक खबरें

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़